बीजिंग, 9 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी राजकीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा 9 सितंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार इस अगस्त में चीन का नागरिक उपभोग मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पिछले साल की समान अवधि से 0.8 प्रतिशत से अधिक रहा और इस जुलाई से 0.4 प्रतिशत अधिक था।
राजकीय सांख्यिकी ब्यूरो के शहर विभाग की प्रमुख सांख्यिकीविद तुंग लीचुएं के अनुसार सीपीआई की वृद्धि का मुख्य कारण ऊर्जा की कीमतों में वृद्धि के पैमाने का विस्तार है। इस अगस्त में ऊर्जा की कीमतों में पिछले साल की समान अवधि से 4.1 प्रतिशत वृद्धि दर्ज हुई, जबकि इस जुलाई में वृद्धि दर 0.4 प्रतिशत थी।
इसके अलावा, सोने के आभूषण की कीमतें साल दर साल 21.5 प्रतिशत बढ़ गईं। टैबलेट कंप्यूटर, कम्प्यूटर और मोबाइल फोन की कीमतें अलग-अलग तौर पर 21.5 प्रतिशत, 19.6 प्रतिशत और 11 प्रतिशत बढ़ गईं। खाद्य की कीमतों में 1.4 प्रतिशत गिरावट आयी, जिसमें सुअर के मांस की कीमत 11.8 प्रतिशत गिर पड़ी।
उधर, इस अगस्त में उत्पादक कीमत सूचकांक (पीपीआई) पिछले साल की समान अवधि से 3.8 प्रतिशत अधिक रहा, जबकि इस जुलाई से पीपीआई 0.4 प्रतिशत बढ़ा।
तुंग लीचुएं के अनुसार इस अगस्त में पीपीआई की वृद्धि के तीन मुख्य कारण हैं। पहला, अंतरराष्ट्रीय बाजार पर तेल व अलौह धातु की कीमतों की वृद्धि से सम्बंधित घरेलू व्यवसायों की कीमतें भी बढ़ गईं। दूसरा, व्यावसायिक अपडेट से कुछ व्यवसायों की कीमतें बढ़ीं। तीसरा, ऋतु के परिवर्तन से भी कीमतों पर प्रभाव पड़ा है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
