SGSU Advertisement
Home Student & Youth आंध्र प्रदेश पीएससी भर्ती अलर्ट: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती...

आंध्र प्रदेश पीएससी भर्ती अलर्ट: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन

0
6

अमरावती, 15 सितंबर (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) ने सीधी भर्ती अभियान के जरिए बागवानी अधिकारी सहित विभिन्न 85 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अलग-अलग आधिकारिक अधिसूचना जारी करके वैकेंसियां निकाली हैं।

आंध्र प्रदेश पीएससी की ओर से जारी 85 रिक्तियों में एपी बागवानी सेवा में बागवानी अधिकारी के 37, एपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में असिस्टेंट एनवायरनमेंटल इंजीनियर के 40 और एपी स्टेट फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी सर्विस में असिस्टेंट डायरेक्टर (फोरेंसिक इंजीनियरिंग) का 1, असिस्टेंट डायरेक्टर (फिजिक्स) के 2, असिस्टेंट डायरेक्टर (केमिस्ट्री) के 2 और असिस्टेंट डायरेक्टर (बायोलॉजी) के 3 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पदों के लिए आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बागवानी अधिकारी पद के लिए बागवानी में चार वर्ष की बीएससी डिग्री/बीएससी (ऑनर्स) डिग्री, असिस्टेंट डायरेक्टर (फोरेंसिक इंजीनियरिंग) के लिए मैकेनिकल या स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में बीई या इसके बराबर/सिविल या प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक, असिस्टेंट डायरेक्टर (फिजिक्स) के लिए फिजिक्स में फर्स्ट या सेकंड क्लास में एमएससी डिग्री या इसके बराबर/फिजिक्स या मटीरियल साइंस या न्यूक्लियर फिजिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन या अप्लाइड फिजिक्स या इंस्ट्रूमेंटेशन या फाइव इंटीग्रेटेड एमएससी फिजिक्स या जियो फिजिक्स या नैनो साइंस या नैनो टेक्नोलॉजी या इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशंस।

असिस्टेंट डायरेक्ट (केमिस्ट्री) के लिए केमिस्ट्री में फर्स्ट या सेकंड क्लास में एमएससी डिग्री या इसके बराबर योग्यता/फ़ोरेंसिक साइंसेज में परीक्षा के ज़रिए एआईसी के साथ बीएससी डिग्री; असिस्टेंट डायरेक्ट (बायोलॉजी) के लिए बॉटनी/जूलॉजी/माइक्रोबायोलॉजी/बायोकेमिस्ट्री में फर्स्ट या सेकंड क्लास में एमएससी डिग्री या इसके बराबर/बायो-टेक्नोलॉजी या जेनेटिक्स या फोरेंसिक साइंस या साइंस (केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, फिजिक्स) में बैचलर डिग्री के साथ मेडिसिन में डिग्री होनी चाहिए।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, ऑनलाइन कंप्यूटर-आधारित भर्ती परीक्षा (सीबीआरटी), कंप्यूटर दक्षता परीक्षा (सीपीटी), आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी बागवानी अधिकारी पद के लिए 54,060 से 1,40,540 रुपए के बीच और अन्य सभी पदों के लिए 57,100 से 1,47,760 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

कैंडिडेट्स को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आंध्र प्रदेश पीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पदों के लिए जारी अलग-अलग नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।