SGSU Advertisement
Home राजनीति आम आदमी पार्टी पूरी तरह अराजक पार्टी, दिल्ली-पंजाब में दिख रहा असर:...

आम आदमी पार्टी पूरी तरह अराजक पार्टी, दिल्ली-पंजाब में दिख रहा असर: प्रवीण शंकर कपूर

0
4

नई दिल्‍ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आम आदमी पार्टी (आप) पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से अराजक पार्टी है। हमने इसे दिल्ली में देखा है और पंजाब में भी देख रहे हैं। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान ‘आप’ पार्षद विजय कुमार के खिलाफ कार्रवाई न होने और पंजाब में रवनीत बिट्टू पर हमले को लेकर बात की।

पंजाब में भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हुए हमले पर भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा, “आम आदमी पार्टी पूरी तरह से अराजक पार्टी है। हमने इसे दिल्ली में देखा है और पंजाब में भी देख रहे हैं। पंजाब में पुलिस प्रशासन अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और एक तीसरे व्यक्ति मनीष सिसोदिया के हाथों में है।”

‘आप’ पार्षद विजय कुमार के खिलाफ कार्रवाई न होने पर भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी के अध्‍यक्ष ने एक मामला उठाया। आम आदमी पार्टी के पार्षद द्वारा किस तरह नगर निगम के सफाई कर्मचारी को आत्‍महत्‍या करने के लिए विवश किया गया। सफाई कर्मचारी का एक छोटा सा घर बनाने का सपना था। उस सपने के नाम पर पहले 15 लाख का लोन दिलाया गया और इस राशि को संभवता किसी दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर करवाया गया। इसके अलावा उस कर्मचारी के चेकबुक और एटीएम कार्ड पार्षद ने अपने पास रख लिया था। जब कर्मचारी काफी दबाव महसूस करने लगा तब आम आदमी पार्टी के पार्षद से बात की। इस दौरान कर्मचारी से कहा गया कि 25 हजार रुपए प्रति लाख जो दिलाया है उसे दे दो,उसके बाद मैं पैसे वापस कर दूंगा।

भाजपा नेता ने कहा कि 25 हजार रुपए प्रति लाख यानी वो कर्मचारी लगभग 3 लाख रुपए दे तो पार्षद प्राण छोड़ेंगे। पार्षद ने सफाई कर्मचारी दीपक के पास कोई विकल्‍प नहीं छोड़ा और अंतत: उस व्‍यक्ति ने आत्‍महत्‍या कर ली। हमारी टीम के प्रयास के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और अब जांच चल रही है।

प्रवीण शंकर ने कहा कि शनिवार को त्रिलोकपुरी और कल्‍याणपुरी क्षेत्र की स्‍थानीय महिला कार्यकर्ताएं पार्षद विजय कुमार के त्रिलोकपुरी स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगी। इस दौरान मांग की जाएगी कि पार्षद इस्‍तीफा दें। अगर ऐसा नहीं किया गया तो हम सब रविवार को अरविंद केजरीवाल और सौरभ भारद्वाज के कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।