नई दिल्ली, 20 सितंबर (आईएएनएस)। गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, पीयूष गोयल, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता के निधन पर शोक जताया है।
गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया, “वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता के निधन से गहरा दुख हुआ है। वे एक बेहतरीन पेशेवर थीं, जो किसी भी मुद्दे से जुड़ी हर जानकारी अपने पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित रहती थीं। वे एक मिलनसार और स्नेहपूर्ण व्यक्तित्व की धनी थीं। ऐसी प्रतिभाशाली और मेहनती पत्रकार का असमय निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं उनके शोकाकुल परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे उन्हें इस गहरे दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।”
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक्स पर लिखा, “पत्रकार पायल मेहता के अचानक निधन से दुख हुआ। वे अपनी कड़ी मेहनत, राष्ट्रीय मुद्दों की गहरी समझ और जिनसे भी वे जुड़ीं, उनके प्रति अपने अनोखे स्नेहपूर्ण व्यवहार के लिए जानी जाती थीं। उनका असमय निधन मीडिया जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके परिवार, दोस्तों और सहयोगियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने एक्स पोस्ट में कहा, “पत्रकार पायल मेहता के असमय निधन से गहरा दुख हुआ है। एक प्रतिभाशाली और जुनूनी पत्रकार के तौर पर उन्हें उनके काम के प्रति समर्पण और नेक दिल स्वभाव के लिए याद किया जाएगा। उनका असमय जाना पूरी पत्रकारिता बिरादरी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक्स पर लिखा, “पायल मेहता के असमय निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा और बहुत दुख हुआ। पायल एक बेहतरीन पत्रकार थीं। उन्होंने पूरी ईमानदारी और प्रोफेशनलिज्म के साथ संसद की कवरेज की और अपने काम के प्रति बेहद समर्पित थीं। इतनी कम उम्र और प्रतिभाशाली पत्रकार का इतनी जल्दी चले जाना दुखद है। उनके परिवार, दोस्तों और उन्हें जानने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस भारी दुख को सहने की शक्ति दे।”
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, “संसद की कवरेज करने वालीं पत्रकार पायल मेहता के असामयिक निधन से दुखी हूं। उनके परिवार, दोस्तों और सहयोगियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर लिखा, “पायल मेहता के निधन से गहरा दुख हुआ है। एक मेहनती और लगनशील पत्रकार के तौर पर उन्होंने संसद की कवरेज की और उन्हें जन-सरोकार के मामलों की गहरी समझ थी। उनका असमय निधन अत्यंत दुखद है। उनके परिवार, दोस्तों और सहयोगियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे।”
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर पोस्ट किया, “बहुत मेहनती और सीनियर पत्रकार पायल मेहता के अचानक निधन की खबर सुनकर गहरा दुख और सदमा लगा है। जब भी मैं नई दिल्ली में होता था, वह मुझसे मिलती थीं और हमेशा फील्ड पर ही मुलाकात होती थी। पत्रकारिता के प्रति उनके समर्पण के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”
