SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय ग्रेटर बे एरिया फिल्म कॉन्सर्ट मकाओ में आयोजित

ग्रेटर बे एरिया फिल्म कॉन्सर्ट मकाओ में आयोजित

0
10

बीजिंग, 21 सितंबर (आईएएनएस)। ग्रेटर बे एरिया फिल्म कॉन्सर्ट 20 सितंबर रात मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में आयोजित हुआ। संगीत सभा में चीन की मूख्य भूमि, थाईवान, हांगकांग और मकाओ के उत्कृष्ट संगीतकारों और फिल्म निर्माताओं ने भाग लिया, जिन्होंने गीतों और फिल्मों के माध्यम से भावनात्मक बंधन बुनते हुए, चीनी लोगों की साझा सांस्कृतिक स्मृतियों को बयां किया और ‘हम एक परिवार हैं’ की सच्ची भावनाओं को व्यक्त किया।

‘ग्रेटर बे एरिया फिल्म कॉन्सर्ट’ जो 2021 से प्रतिवर्ष आयोजित किया जा रहा है, थाईवान जलडमरूमध्य के दोनों तटों, हांगकांग और मकाओ में एक प्रसिद्ध सांस्कृतिक ब्रांड बन गया है। इस वर्ष की संगीत सभा में कलाकारों की सूची, विषयवस्तु और प्रसार के मामले में व्यापक सुधार किए गए हैं।

इस वर्ष के कॉन्सर्ट में 130 से अधिक फिल्म निर्माता और संगीतकार उपस्थित हुए, जो इस आयोजन के इतिहास में कलाकारों की सबसे बड़ी संख्या का रिकॉर्ड है, जिसमें थाईवान के कलाकारों का हिस्सा लगभग 25 प्रतिशत है।

समारोह के मुख्य निदेशक वांग फिंगच्यु ने कहा कि यह कॉन्सर्ट क्वांगतोंग-हांगकांग-मकाओ ग्रेटर बे एरिया में रचा-बसा है और धीरे-धीरे दुनिया भर के चीनी लोगों को जोड़ने वाला एक सांस्कृतिक सेतु बन रहा है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान गतिविधि ग्रेटर बे एरिया में सांस्कृतिक नवाचार और रचनात्मकता को और बढ़ावा देगी, थाईवान जलडमरूमध्य के दोनों किनारों के बीच भावनाओं को एकजुट करेगी, और प्रेम व शांति को संजोने वाले चीनी लोगों की सुंदर भावनाओं को दुनिया तक पहुंचाएगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)