SGSU Advertisement
Home खेल एशियन गेम्स: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता ‘गोल्ड’, रोहतक में शेफाली...

एशियन गेम्स: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता ‘गोल्ड’, रोहतक में शेफाली के घर में जश्न का महौल

0
9

रोहतक, 22 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इस संस्करण में शेफाली वर्मा सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। देश की बेटियों के गोल्ड मेडल जीतने पर हरियाणा स्थित रोहतक के घनिपुरा में शेफाली का परिवार बेहद खुश है।

निशिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत ने 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 216 रन बनाए। भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में शेफाली वर्मा (48), स्मृति मंधाना (79) और ऋचा घोष (नाबाद 49) का अहम योगदान रहा।

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 15.4 ओवरों में 69 रन पर सिमट गई। भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा ने 4 ओवरों में 6 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि शेफाली ने 2 ओवरों में 3 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इनके अलावा, श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किए।

एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के गोल्ड मेडल जीतने पर शेफाली के पिता संजीव वर्मा ने ‘आईएएनएस’ से कहा, “हमारे देश के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि एशियन गेम्स 2026 का पहला गोल्ड मेडल आया है। यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि भारत ने गोल्ड मेडल जीता है। पूरे देश को बधाई, और सभी बहुत खुश हैं। टीमवर्क बहुत अच्छा था। गेंदबाजी अच्छी थी और सभी की बल्लेबाजी भी अच्छी रही। इसी से भारत को गोल्ड मेडल मिला है।”

शेफाली के चाचा सतीश वर्मा ने कहा, “हमें शुरू से ही मेडल की काफी उम्मीदें थी। यह सिलसिला वर्ल्ड कप से चला आ रहा है, फिर एशिया कप आया और अब एशियन गेम्स। इन तीनों में ही भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। पूरी टीम ने शानदार खेल दिखाया है। सभी खिलाड़ी काफी आत्मविश्वास में थे। खिलाड़ियों को तिरंगा लहराते देखकर हमें काफी गर्व महसूस हुआ।”

वहीं, बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने कहा, “हमारी महिला क्रिकेटर्स को बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने श्रीलंका को 147 रनों से शिकस्त दी। स्मृति मंधाना ने 79 रनों की शानदार पारी खेली। शेफाली वर्मा और ऋचा घोष का प्रदर्शन भी शानदार रहा। भारत की बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों शानदार रही। पूरी टीम ने मिलकर यह गोल्ड मेडल जीता है।”

शेफाली वर्मा ने एशियन गेम्स 2026 की 3 पारियों में 188 की औसत के साथ 188 रन बनाए। उन्होंने जापान के खिलाफ नाबाद 40 रन बनाने के बाद बांग्लादेश के विरुद्ध नाबाद 100 रन की पारी खेली। फाइनल मैच में शेफाली ने श्रीलंका के खिलाफ 48 रन जड़े।