SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय चीन ने शरणार्थी समस्या के समाधान के लिए एकजुटता और सहयोग बढ़ाने...

चीन ने शरणार्थी समस्या के समाधान के लिए एकजुटता और सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया

0
14

बीजिंग, 26 सितंबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शरणार्थी समस्या पर एक बैठक आयोजित की।

संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी उप प्रतिनिधि सुन लेई ने कहा कि वर्तमान में क्षेत्रीय संघर्ष लंबे समय तक जारी हैं और मानवीय संकट कई जगहों पर बार-बार पैदा हो रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को मानवतावादी भावना का पालन करते हुए एकजुटता और सहयोग बढ़ाना चाहिए तथा मिलकर शरणार्थी समस्या का सामना करना चाहिए। सुरक्षा परिषद को अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने की अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी निभानी, विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के सिद्धांत पर अडिग रहना, संघर्षरत पक्षों को हिंसा त्यागने के लिए प्रेरित करना और शीघ्र स्थायी युद्धविराम प्राप्त करने को बढ़ावा देना चाहिए।

चीन ने कहा कि विकास शरणार्थी समस्या के समाधान का मुख्य आधार और मूल उपाय है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय, विशेष रूप से विकसित देशों को विकास सहायता बढ़ानी चाहिए, संबंधित देशों को अर्थव्यवस्था बहाल करने, रोजगार, शिक्षा और बुनियादी ढांचे में सुधार करने तथा जोखिम का सामना करने की क्षमता बढ़ाने में मदद करनी चाहिए, जिससे शरणार्थियों और विस्थापितों की समस्या के स्थायी समाधान की नींव रखी जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)