SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय शी चिनफिंग ने सछ्वान विश्वविद्यालय से राष्ट्रीय रणनीतियों में योगदान का आह्वान...

शी चिनफिंग ने सछ्वान विश्वविद्यालय से राष्ट्रीय रणनीतियों में योगदान का आह्वान किया

0
8

बीजिंग, 29 सितंबर (आईएएनएस)। इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम चीन के सछ्वान प्रांत में स्थित सछ्वान विश्वविद्यालय की स्थापना की 130वीं वर्षगांठ है। इस मौके पर, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हाल ही में इस विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों को एक जवाबी पत्र भेजकर सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों और पूर्व छात्रों को बधाई दी।

अपने पत्र में शी चिनफिंग ने कहा कि राष्ट्र और जनता को ध्यान में रखना, पश्चिमी चीन में अपनी जड़ें मजबूत करना और प्रतिभाओं का पोषण करना सछ्वान विश्वविद्यालय की अच्छी परंपराएं हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस नए चरण में विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक और छात्र क्रांतिकारी भावना को आगे बढ़ाएंगे। साथ ही, कला, विज्ञान, इंजीनियरिंग और चिकित्सा जैसे क्षेत्रों के बीच अंतर्विषयक सहयोग के लाभों का पूरा इस्तेमाल करेंगे और नए युग की राष्ट्रीय रणनीतियों की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और प्रतिभा के क्षेत्र में मजबूत देश के निर्माण में और अधिक योगदान देने की भी उम्मीद जताई।

गौरतलब है कि सछ्वान विश्वविद्यालय को पहले सछ्वान चीनी-पश्चिमी स्कूल के नाम से जाना जाता था। इसकी स्थापना वर्ष 1896 में हुई थी और यह दक्षिण-पश्चिमी चीन में स्थापित सबसे पुराना उच्च शिक्षा संस्थान है। हाल ही में, सछ्वान विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग को पत्र भेजकर विश्वविद्यालय के विकास और उपलब्धियों की जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने पश्चिमी चीन में अपनी जड़ें मजबूत करते हुए शिक्षा के जरिए देश की सेवा करने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)