SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय पेइचिंग में जन-वीर स्मारक पर पुष्पांजलि समारोह का आयोजन

पेइचिंग में जन-वीर स्मारक पर पुष्पांजलि समारोह का आयोजन

0
12

बीजिंग, 30 सितंबर (आईएएनएस)। शहीद दिवस के अवसर पर बुधवार की सुबह चीन की राजधानी पेइचिंग के थ्येनआनमेन चौक पर जन-वीर स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने का एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। शी चिनफिंग समेत चीनी नेताओं और समाज के विभिन्न जगतों के प्रतिनिधियों ने इस में भाग लिया।

सुबह दस बजे, समारोह आधिकारिक रूप से शुरू हुआ। सैन्य बैंड ने “स्वयंसेवकों का मार्च” बजाया और सभी उपस्थित लोगों ने एक साथ चीन लोक गणराज्य का राष्ट्रगान गाया। इस के बाद, सभी लोगों ने चीनी जनता की मुक्ति और गणराज्य के निर्माण के लिए वीरतापूर्वक अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मौन रखा।

मौन रखने के बाद, बच्चों ने जन-वीर स्मारक की ओर मुख करके “हम साम्यवाद के उत्तराधिकारी हैं” गीत गाया और युवा अग्रदूतों के रूप में सलामी दी।

सैन्य बैंड ने “फूल अर्पित करने का गीत” बजाया, और 18 ऑनर गार्ड फूलों की टोकरियों को लेकर धीरे-धीरे जन-वीर स्मारक की ओर बढ़े।

शी चिनफिंग और अन्य पार्टी और राज्य के नेता स्मारक के आधार पर पहुंचे और फूलों की टोकरियों को निहारने के लिए कुछ देर रुके। शी चिनफिंग आगे बढ़े और फूलों की टोकरियों पर लगे रिबन को सावधानीपूर्वक ठीक किया। इसके बाद, शी चिनफिंग और पार्टी एवं राज्य के अन्य नेताओं ने जन-वीर स्मारक के चारों ओर धीरे-धीरे परिक्रमा करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)