SGSU Advertisement
Home मनोरंजन राघव चड्ढा को पसंद आई परिणीति की सीरीज ‘शक’, कहा-फिल्म ने आखिरी...

राघव चड्ढा को पसंद आई परिणीति की सीरीज ‘शक’, कहा-फिल्म ने आखिरी तक बांधे रखा

0
8

मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की साइकोलॉजिकल मिस्ट्री थ्रिलर वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। गुरुवार को अभिनेत्री के पति राघव चड्ढा ने सीरीज की तारीफ करने के साथ-साथ सभी से इसे देखने की अपील भी की।

राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर सीरीज के स्क्रीनिंग की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें परिणीति और राघव चड्डा के साथ सीरीज की पूरी टीम नजर आ रही है।

राघव चड्ढा ने सीरीज की सराहना करते हुए लिखा, “फिल्म ‘शक’ ने मुझे आखिरी तक बांधे रखा। इसका सस्पेंस लगातार बढ़ता रहता है, हर एपिसोड के साथ आप जो जानते हैं उस पर ही शक होने लहता है। आखिर में मेरे मन में बस एक ही सवाल था- किडनैपर कौन था? सबसे करीबी दोस्तों और परिवार के साथ प्रीमियर और भी खास बन गया। पूरी कास्ट आपको कहानी में खींच लेती है।”

उन्होंने अपनी पत्नी और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के अभिनय की सराहना करते हुए लिखा, “आपने क्या कमाल का अभिनय किया है, अन्विता के किरदार को सच में जी लिया। एक गर्वित पति होने के अलावा कहूं तो ये वाकई में दिल थाम देने वाली सीरीज है। आप सभी नेटफ्लिक्स पर सीरीज ‘शक’ देखिए। सभी कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है।”

वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ के जरिए परिणीति ने अपना ओटीटी डेब्यू किया है। सीरीज में अभिनेत्री के साथ-साथ जेनिफर विंगेट, ताहिर राज भसीन, सोनी राजदान, हरलीन सेठी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। 7 एपिसोड वाली यह सीरीज 24 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।

‘शक: ट्रस्ट नो वन’ की कहानी अन्विता (परिणीति चोपड़ा) नामक मां के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी बेटी अपेक्षा जन्म के तुरंत बाद अस्पताल से रहस्यमय तरीके से गायब हो जाती है। बेटी के अपहरण के 9 साल बाद भी मां अपनी बेटी की तलाश जारी रखती है और उसे अपनों पर ही शक होने लगता है। इस दौरान कई गहरे राज खुलते हैं, रिश्तों में अविश्वास पैदा होता है और कहानी में कई रोमांचक मोड़ आते हैं।