रांची, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। झामुमो नेता मनोज पांडे ने एमएमडीआर एक्ट, झारखंड को नक्सल मुक्त बनाने का लक्ष्य, एथेनॉल मिश्रण, राहुल गांधी की टिप्पणी और दौरा सहित कई मामलों पर प्रतिक्रिया दी है।
आईएएनएस से बातचीत करते हुए एमएमडीआर एक्ट को लेकर मनोज पांडे ने कहा, “शेष पर रोक लगाना गैर-कानूनी है। सुप्रीम कोर्ट ने ये अधिकार हमको दिया था और ये हमारा अधिकार और हक है। इस पर कुठाराघात हम बरदाश्त नहीं करेंगे। हम अपने अधिकार की लड़ाई को न्यायालय तक लड़ेंगे। हम शेष वसूलने का काम जारी रखेंगे।”
झारखंड के नक्सल मुक्त होने को लेकर मनोज पांडे ने कहा, “झारखंड करीब-करीब नक्सल मुक्त हो चुका है। इक्के-दुक्के नक्सली ही बचे होंगे। राज्य सरकार के प्रयास और प्रतिबद्धता का नतीजा है कि हम लोग करीब-करीब नक्सल मुक्त हो चुके हैं। कई बड़े-बड़े नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और कई मुठभेड़ में मारे गए। झारखंड अब नक्सलियों से मुक्ति की ओर है। सरकार और सुरक्षाबलों के प्रयास से ये सब संभव हो पाया है।
एथेनॉल को लेकर मनोज पांडे ने कहा, “एथेनॉल से गाड़ियां खराब हो रही हैं, खुद हमारी गाड़ी खराब हो गई है। लाखों लोगों की ओर से इस तरह की बातों को सोशल मीडिया पर साझा किया जाता है। गाड़ियों की माइलेज कम हो गई। गाड़ियों में अभी ऐसी तकनीक नहीं है जिससे कि हम एथेनॉल डालकर चलाएं और परफॉर्मेंस बेहतर रहे। मिलावटी पेट्रोल बेचा जा रहा है। कई मिलावट का सामना बेचता है तो उस पर कानूनन कड़ी कार्रवाई की जाती है, सरकार तो खुलेआम इथेनॉल मिलाकर बेच रही है।”
फॉर्म 6 में बदलाव को लेकर राहुल गांधी के बयान पर मनोज पांडे ने कहा, “फॉर्म 6 में बदलाव गैर-कानूनी है असंवैधानिक है। इसमें बदलाव का अधिकार संसद को है और इसको एक आदमी ने किया। यह गलत और असंवैधानिक है।”
महात्मा गांधी की जयंती को लेकर मनोज पांडे ने कहा, “गांधी प्रासंगिक थे, हैं और रहेंगे। 70 वर्ष पहले एक बुगुर्ज, जिनको राष्ट्रपिता की उपाधि दी गई। गांधी को पूरा विश्व मान रहा है।”
