SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय चीन में विदेशी इक्विटी प्रत्यक्ष निवेश 55 फीसदी बढ़ा

चीन में विदेशी इक्विटी प्रत्यक्ष निवेश 55 फीसदी बढ़ा

0
11

बीजिंग, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय विदेशी मुद्रा प्रशासन ने हाल में वर्ष 2026 की पहली छमाही में चीन के अंतरराष्ट्रीय भुगतान संतुलन की रिपोर्ट जारी की।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस अवधि में चीन में विदेशी इक्विटी प्रत्यक्ष निवेश 63 अरब 80 करोड़ अमेरिकी डॉलर रहा, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 55 फीसदी अधिक है।

रिपोर्ट के अनुसार, विदेशी इक्विटी प्रत्यक्ष निवेश में दीर्घकालिक निवेश के इरादे को दर्शाने वाली पूंजी में 43 अरब 10 करोड़ डॉलर की शुद्ध बढ़ोतरी हुई। वहीं, विदेशी निवेश वाली कंपनियों की ओर से चीन में मुनाफे के पुनर्निवेश की वृद्धि दर 31 फीसदी रही। इससे जाहिर होता है कि विदेशी निवेश वाली कंपनियां अपनी व्यावसायिक आय का बड़ा हिस्सा चीन में कारोबार बढ़ाने और निवेश के लिए इस्तेमाल कर रही हैं।

वहीं, बाहरी इक्विटी प्रत्यक्ष निवेश के मामले में इस साल की पहली छमाही में चीन का इक्विटी रूप में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश 69 अरब 20 करोड़ डॉलर रहा, जो पिछले साल की समान अवधि से 10 फीसदी अधिक है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी कंपनियां लगातार अपनी वैश्विक मौजूदगी बढ़ा रही हैं। इससे वैश्विक औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखलाओं की स्थिरता बनाए रखने और उनके सुचारू संचालन में सकारात्मक योगदान मिला है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)