SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय मानसून खत्म होने के साथ बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के...

मानसून खत्म होने के साथ बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के बीच सुबह और रात हल्की ठंड का असर

0
6

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। मानसून खत्म होने के साथ दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड का अहसास शुरू हो गया है, जबकि दिन में अभी भी गर्मी बनी हुई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना भी बन सकती है। हालांकि, फिलहाल मौसम विभाग ने किसी दिन के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

भारतीय मौसम विभाग के स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 7 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। 8 अक्टूबर को भी मौसम में बहुत बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान में आंशिक रूप से बादलयुक्त रहेगा।

9 अक्टूबर को अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

11 अक्टूबर को भी मौसम का रुख लगभग इसी तरह रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं 12 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान आंशिक रूप से बादलयुक्त रह सकता है।

तेज हवाओं से प्रदूषण में भी बदलाव मौसम में बदलाव के साथ तेज हवाओं का असर वायु गुणवत्ता पर भी दिखाई देने लगा है। हवाओं की गति बढ़ने से वातावरण में मौजूद प्रदूषक तत्वों के फैलाव में मदद मिल सकती है, जिससे कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई में आंशिक बदलाव देखने को मिल सकता है।

आने वाले दिनों में हवा और बादलों की आवाजाही से लोगों को दिन के समय महसूस होने वाली गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून ख्तम होने के बाद तापमान में धीरे-धीरे गिरावट शुरू होता है। अभी दिन का तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच बना हुआ है, लेकिन न्यूनतम तापमान 21-23 डिग्री तक पहुंचने से सुबह और रात के समय हल्की ठंड का अहसास बढ़ सकता है। गर्मी और हल्की सर्दी का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा।