SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय 15वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान चीन में नए बिजली ग्रिडों के निर्माण...

15वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान चीन में नए बिजली ग्रिडों के निर्माण में 50 खरब युआन से अधिक का निवेश

0
7

बीजिंग, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। हाल ही में चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) को दिए एक विशेष साक्षात्कार में चीनी राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन के विद्युत विभाग के उप निदेशक थान होंगच्यांग ने कहा कि ’15वीं पंचवर्षीय योजना’ (2026-2030) के दौरान चीन नए बिजली ग्रिडों के निर्माण में 50 खरब युआन से अधिक का निवेश करेगा, जो ’14वीं पंचवर्षीय योजना’ (2021-2025) अवधि के पैमाने से कहीं अधिक है।

बताया गया है कि वर्ष 2030 तक, चीन एक नए प्रकार के विद्युत ग्रिड की प्रारंभिक स्थापना कर लेगा, जो आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए बिजली की मांग की प्रभावी रूप से गारंटी देगा और 2.8 अरब किलोवाट से अधिक नई ऊर्जा की खपत का कुशलतापूर्वक समर्थन करेगा।

इस अधिकारी ने कहा कि चीन नई पावर ग्रिड संरचना को अनुकूलित और बेहतर बनाएगा। ’15वीं पंचवर्षीय योजना’ के दौरान, 15 से अधिक विद्युत पारेषण चैनलों के निर्माण और संचालन के लिए प्रयास किए जाएंगे, और वर्ष 2030 तक, देश में ‘पश्चिम से पूर्व विद्युत पारेषण’ का पैमाना 42 करोड़ किलोवाट से अधिक हो जाएगा। साथ ही, देश भर में विद्युत ग्रिडों के अंतर्संबंध को सुदृढ़ किया जाएगा।

’15वीं पंचवर्षीय योजना’ के दौरान अंतर-प्रांतीय विद्युत साझाकरण क्षमता में 4 करोड़ किलोवाट की वृद्धि की जाएगी। इसके अलावा, वितरण नेटवर्क की विश्वसनीयता और वहन क्षमता को भी बढ़ाया जाएगा, साल 2030 तक, इसकी समग्र वहन क्षमता को दोगुना किया जाएगा और 90 करोड़ किलोवाट के वितरित नए ऊर्जा स्रोतों के एकीकरण को सक्षम बनाया जाएगा।

थान होंगच्यांग के अनुसार, ’15वीं पंचवर्षीय योजना’ के दौरान, चीन स्मार्ट माइक्रोग्रिड के विकास को बढ़ावा देने, सिस्टम विनियमन क्षमता को उन्नत करने, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क का निर्माण करने, नई पावर ग्रिड सेवाओं को बेहतर बनाने, और लोगों की आजीविका के लिए बिजली सेवाओं की गारंटी में सुधार करने जैसे क्षेत्रों में भी काम करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)