SGSU Advertisement
Home मनोरंजन हमारे लिए पिता समान थे नाना साहब, हमेशा मदद को रहे तैयार...

हमारे लिए पिता समान थे नाना साहब, हमेशा मदद को रहे तैयार : नाम फाउंडेशन सीईओ

0
11

पुणे, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज शाम पुणे के डोनजे इलाके में स्थित उनके निवास ‘नानाची वाडी’ के पास किया जाएगा। इस खबर के बाद से पूरे महाराष्ट्र और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में प्रशंसक जमा हैं और नम आंखों से अपने चहेते अभिनेता के अंतिम दर्शन का इंतजार कर रहे हैं।

नाना पाटेकर के निधन पर ‘नाम फाउंडेशन’ के सीईओ गणेश थोरात ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “नाना साहब हमारे लिए और पूरे महाराष्ट्र के लिए पिता समान थे। जब भी महाराष्ट्र में किसी भी व्यक्ति पर कोई मुसीबत आती थी, तो सबसे पहले मदद का हाथ नाना साहब ही आगे बढ़ाते थे। आज उन्हें खोने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे हमारे सिर से सुरक्षा की छत्रछाया उठ गई हो।”

थोरात ने आगे कहा कि नाना साहब का परिवार पूरा महाराष्ट्र है। इस दुख की घड़ी में सभी को एकजुट रहने की जरूरत है। नाना साहब का सपना था कि महाराष्ट्र का हर परिवार खुशहाल रहे और किसी पर भी दुख की छाया न पड़े।

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में इस समय सूखे की स्थिति है और नाना पाटेकर इस विषय पर भी लगातार काम कर रहे थे। उन्होंने प्रशंसकों से अपील की कि जो भी व्यक्ति नाना साहब के अंतिम दर्शन करना चाहता है, वह शाम 6 से 7 बजे तक पुणे स्थित उनके निवास पर पहुंच सकता है।

अंतिम संस्कार की तैयारियां महाराष्ट्र सरकार की ओर से की जा रही हैं। बड़ी संख्या में प्रशंसकों और चाहने वालों के पहुंचने की संभावना है, जिसे देखते हुए जिला कलेक्टर और प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं।

बता दें कि दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने करीब पांच दशक लंबे करियर में कई दमदार किरदार निभाए। नाना पाटेकर को कई फिल्मों में किए गए अभिनय के लिए काफी सराहना भी मिली। 1990 में आई ‘राजू बन गया जेंटलमैन’ फिल्म में नाना पाटेकर ने ‘जय’ नामक एक दार्शनिक और मार्गदर्शक की भूमिका निभाई थी। उनकी इस अदाकारी के लिए फिल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए नामांकित किया गया था।

वर्ष 1992 में फिल्म ‘अंगार’ आई थी। इस फिल्म में उनको सर्वश्रेष्ठ खलनायक का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। इस फिल्म में उन्होंने ‘माजिद खान’ नामक खतरनाक और क्रूर व्यक्ति की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, 1994 में आई ‘क्रांतिवीर’ फिल्म के लिए नाना पाटेकर को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।