नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली और इसके आसपास के एनसीआर क्षेत्रों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पिछले कुछ दिनों से चल रही तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बीच अब आसमान में बादल छा गए हैं। मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे, हालांकि बारिश को लेकर कोई बड़ी संभावना नहीं गई है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 10 से 15 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 10 अक्टूबर को तापमान 34 डिग्री से 24 डिग्री के बीच रहेगा। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है।
11 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। 12 अक्टूबर को तापमान 33 डिग्री से 23 डिग्री के बीच रहेगा। 13 अक्टूबर को तापमान में मामूली बढ़ोतरी होकर 34 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहेगा। नमी 80 से 60 प्रतिशत के बीच रहेगी। इस दिन आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।
14 अक्टूबर को तापमान 34 डिग्री से 24 डिग्री के बीच रहेगा। नमी 80 से 60 प्रतिशत रहेगी और आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। 15 अक्टूबर को भी तापमान 34 डिग्री से 24 डिग्री के आसपास बना रहेगा। इन सभी दिनों के लिए मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की कोई संभावना नहीं जताई गई है।
बादल छाए रहने के बावजूद, बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस बदलते मौसम का सबसे बड़ा असर वायु गुणवत्ता पर देखने को मिला है। तेज हवाओं ने नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली की हवा को काफी हद तक स्वच्छ कर दिया है। प्रदूषण के स्तर में आई इस गिरावट से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में काफी सुधार दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को राहत मिली है।
हालांकि, मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अक्टूबर के मध्य से ठंड का असर बढ़ना शुरू हो सकता है, लेकिन फिलहाल तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक बना हुआ है। नमी के स्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, जिससे दिन में हल्की गर्मी का अहसास हो सकता है।
