SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय अजरबैजान के राष्ट्रपति ने वांग यी से मुलाकात की

अजरबैजान के राष्ट्रपति ने वांग यी से मुलाकात की

0
10

बीजिंग, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्थानीय समयानुसार 14 अक्टूबर को अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम हेदर ओग्लू अलीयेव ने बाकू में सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की।

अलीयेव ने वांग यी से चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को उनकी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देने का अनुरोध किया और सीआईसीए शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए विशेष प्रतिनिधि भेजने के लिए राष्ट्रपति शी को धन्यवाद दिया। अलीयेव ने कहा कि अजरबैजान और चीन के बीच उच्च स्तर का राजनीतिक आपसी विश्वास और पारस्परिक रूप से लाभकारी आर्थिक सहयोग है, और अजरबैजान और चीन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी मजबूत हो रही है।

अजरबैजान एक-चीन सिद्धांत का दृढ़ता से पालन करता है, राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित वैश्विक पहलों की श्रृंखला का पूरी तरह से समर्थन करता है, अंतरराष्ट्रीय निष्पक्षता, न्याय और बहुपक्षवाद को बनाए रखने के लिए चीन की निरंतर प्रतिबद्धता की सराहना करता है, और अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों में चीन के साथ समन्वय और सहयोग को मजबूत करने के लिए तैयार है।

वांग यी ने राष्ट्रपति शी की ओर से राष्ट्रपति अलीयेव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दोनों राष्ट्राध्यक्षों के रणनीतिक मार्गदर्शन में चीन और अजरबैजान ने द्विपक्षीय संबंधों में एक मजबूत गति विकसित की है, जो आपसी समझ, विश्वास और समर्थन के आधार पर भविष्य के विकास के लिए व्यापक संभावनाएं दर्शाती है।

ठीक उसी दिन में चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने बाकू में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की।

वांग यी ने स्टेट ड्यूमा चुनावों के सफल आयोजन और एक महत्वपूर्ण घरेलू राजनीतिक एजेंडा के सुचारू ढंग से पूरा होने पर रूस को बधाई दी। वांग यी ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस वर्ष मई और अगस्त में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ फलदायी बैठकें कीं, जिससे नए युग के लिए चीन-रूस व्यापक रणनीतिक समन्वय साझेदारी को उच्च स्तर पर विकसित करने का मार्गदर्शन मिला। अगले महीने चीन के शनचन शहर में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग संगठन (एपेक) नेताओं की अनौपचारिक बैठक आयोजित की जाएगी। यह माना जा रहा है कि रूस और अन्य पक्षों के समर्थन से, एपेक का “चीन वर्ष” सफल परिणाम प्राप्त करेगा। जिससे एशिया-प्रशांत समुदाय की ऐतिहासिक प्रक्रिया को संयुक्त रूप से पुनर्जीवित किया जा सकेगा और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में विकास और सहयोग को मजबूत गति मिलेगी।

लावरोव ने कहा कि दोनों राष्ट्राध्यक्षों के रणनीतिक मार्गदर्शन में, रूस और चीन ने द्विपक्षीय संबंधों और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को लगातार आगे बढ़ाया है, जिससे फलदायी परिणाम प्राप्त हुए हैं, जो दोनों देशों के मूलभूत हितों के अनुरूप है। रूस, एपेक नेताओं की अनौपचारिक बैठक की मेजबानी करने में चीन का पूरा समर्थन करता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)