बीजिंग, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन ऑटोमोबाइल उद्योग संघ द्वारा हाल ही में जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष चीनी कारों के निर्यात की मात्रा एक करोड़ से अधिक होने की उम्मीद है।
निर्यात के पैमाने के लगातार विस्तार के साथ, नई ऊर्जा वाले वाहन चीन के कार निर्यात वृद्धि को बढ़ावा देने वाले एक महत्वपूर्ण शक्ति बन रहे हैं।
चीन ऑटोमोबाइल उद्योग संघ के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से सितंबर तक, चीनी कार निर्यात की मात्रा 82.05 लाख रही, जो गत वर्ष की इस अवधि से 65.8 प्रतिशत बढ़ी है, और अनुमान है कि इस वर्ष कार निर्यात की मात्रा 1 करोड़ को पार कर जाएगी।
इस वर्ष चीन के कई स्वायत्त ऑटोमोबाइल ब्रांडों का निर्यात तेज वृद्धि बनाए हुए है। चीनी कंपनी चेरी ग्रुप ने पहली तीन तिमाहियों में कुल 15.512 लाख कारों का निर्यात किया, जो गत वर्ष की इस अवधि की तुलना में 65.6 प्रतिशत अधिक है। शांगहाई ऑटोमोटिव इंडस्ट्री कॉर्पोरेशन के अधीन एमजी ब्रांड ने पहली तीन तिमाहियों में यूरोपीय बाजार में 2.8 लाख से अधिक यूनिट की बिक्री की, जो पिछले वर्ष की इस अवधि की तुलना में 23 प्रतिशत ज्यादा है।
इसके साथ ही, चीन के कार निर्यात का दायरा लगातार बढ़ रहा है, यूरोप, दक्षिण अमेरिका, दक्षिण-पूर्व एशिया और मध्य पूर्व आदि प्रमुख निर्यात क्षेत्र बन गए हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
