SGSU Advertisement
Home Student & Youth ईआईएल भर्ती 2026: एसोसिएट इंजीनियर सहित 109 पदों पर आवेदन शुरू, जानें...

ईआईएल भर्ती 2026: एसोसिएट इंजीनियर सहित 109 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

0
6

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। ईआईएल ने निश्चित अवधि के आधार पर विदेशी निर्माण स्थलों पर पात्र उम्मीदवारों की तैनाती के लिए एसोसिएट इंजीनियर सहित विभिन्न 109 पदों पर रिक्तियों की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके की है।

ईआईएल की ओर से जारी 109 रिक्तियों में एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड-II के 19, एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड-III के 47, एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड-IV के 36 और एसोसिएट ऑफिसर ग्रेड-II के 7 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 19 अक्टूबर के दोपहर 2 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 2 नवंबर की दोपहर 2 बजे तक तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे ईआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कम से कम 60/55 प्रतिशत अंकों के साथ एसोसिएट इंजीनियर पदों के लिए सिविल/मैकेनिकल/वेल्डिंग/एनडीटी/इलेक्ट्रिकल/इंस्ट्रूमेंटेशन में बीई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग) और एसोसिएट ऑफिसर पोस्ट के लिए आर्ट्स/कॉमर्स/साइंस में ग्रेजुएशन के साथ ही मटेरियल मैनेजमेंट में डिप्लोमा/इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के साथ मटेरियल मैनेजमेंट में डिप्लोमा/इंजीनियरिंग की किसी भी शाखा में डिग्री के साथ ही मटेरियल मैनेजमेंट में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा, अभ्यर्थियों के पास प्रासंगिक क्षेत्र में न्यूनतम 5 से 14 वर्षों का अनुभव होना जरूरी है।

आवेदकों की अधिकतम आयु पदों के अनुसार 37 से 45 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 30 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों और प्रमाणपत्रों की जांच और ईआईएल के गुरुग्राम, मुंबई, चेन्नई या कोलकाता कार्यालय में व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पदों और पोस्टिंग के शहरों के अनुसार 72,000 से 1,12,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

अभ्यर्थी ध्यान दें कि चयन प्रक्रिया ईआईएल के गुरुग्राम, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता कार्यालयों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों को सुबह 8 बजे केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। हालांकि, चयन प्रक्रिया की सटीक तारीख, समय और स्थान की जानकारी कैंडिडेट्स को उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर अलग से दी जाएगी।