SGSU Advertisement
Home मनोरंजन दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी...

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

0
6

मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता मनोज बाजपेयी ने पुलिस का समर्थन करते हुए कहा था कि किसी भी व्यक्ति को उसके पेशे के आधार पर जज नहीं करना चाहिए। उनकी इस बात से अब अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने भी सहमति जताई।

अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि हर पेशे में अलग-अलग तरह के लोग होते हैं, सभी को एक जैसा नहीं समझना चाहिए। उन्होंने कहा, “मनोज बाजपेयी ने बहुत अच्छे से इस बात को कहा है कि हमें किसी के पेशे के आधार पर उस इंसान को जज नहीं कर सकते, जब तक हम उसे अच्छे से नहीं जान जाते हैं। हर किसी का सोचने और लोगों को देखने का तरीका अलग होता है।”

अभिनेत्री ने यह भी माना कि हर इंसान अक्सर सकारात्मक चीजों की ओर आकर्षित होने के बजाय नकारात्मक चीजों की ओर ज्यादा जाता है। उन्होंने कहा, “हर प्रोफेशन में हर तरह के लोग मिलते हैं लेकिन हम हमेशा यही करते हैं कि नकारात्मक बातों को जल्दी पकड़ लेते हैं और सकारात्मक बातों को छोड़ देते हैं। तो मुझे लगता है कि हमें इसे जैसे है, वैसे ही रहने देना चाहिए।”

दरअसल, अभिनेता ने हाल ही में आईएएनएस के साथ बातचीत में टाइगर श्रॉफ पर हुए फायरिंग हमले और मुंबई-दिल्ली में हुए सीजेपी विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस की हो रही आलोचना पर अपनी बात रखी थी।

आईएएनएस के साथ खास बातचीत में मनोज बाजपेयी ने कहा था कि कुछ लोगों की वजह से पूरे प्रोफेशन की छवि खराब नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि हर पेशे में कुछ ऐसे लोग होते हैं, जो अपना काम ईमानदारी से करते हैं, तो कुछ अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हैं।

दरअसल, अभिनेता मनोज बाजपेयी और दिव्या दत्ता जल्द ही फिल्म गजब ‘गजब रात’ में साथ नजर आएंगे। पहले इस फिल्म का नाम ‘घूसखोर पंडित’ था, जिसे टाइटल पर हुए विवाद के बाद बदलकर ‘गजब रात’ कर दिया गया है।

इसका निर्देशन रितेश शाह ने किया है और इसे नीरज पांडे के ‘फ्राइडे स्टोरीटेलर्स’ द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। यह फिल्म 23 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है।