मुंबई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करने वाली एक स्वायत्त संस्था, सोसाइटी फॉर एप्लाइड माइक्रोवेव इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एंड रिसर्च (समीर), जो रेडियो फ्रीक्वेंसी (आरएफ) और माइक्रोवेव तकनीक के क्षेत्र में एक प्रमुख अनुसंधान एवं विकास (आर एंड डी) प्रयोगशाला है, ने कोलकाता स्थित अपने केंद्र में अनुबंध-आधारित विभिन्न 34 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन एक विज्ञापन प्रकाशित करके मांगे हैं।
समीर की ओर से जारी 34 रिक्तियों में प्रोजेक्ट इंजीनियर – इलेक्ट्रॉनिक्स/ईएक्सटीसी/ईसीई के 7, प्रोजेक्ट साइंटिफिक असिस्टेंट (ए) – इलेक्ट्रॉनिक्स के 6, प्रोजेक्ट साइंटिफिक असिस्टेंट (ए) – मैकेनिकल के 2, प्रोजेक्ट टेक्निकल असिस्टेंट (ए) – इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के 5, प्रोजेक्ट टेक्निकल असिस्टेंट (ए) – फिटर के 9, प्रोजेक्ट टेक्निकल असिस्टेंट (ए) – मशीनिस्ट के 2, प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव – बीएससी/बीकॉम/बीए के साथ एमबीए (फुल-टाइम) का 1 और प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट (ए) – बीएससी/बीकॉम/बीए के 2 पद शामिल हैं।
इस सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे समीर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पद के अनुसार बीई/बीटेक/एमएससी/एमटेक/पीएचडी, बीएबी, एनएसी/एनटीसी के साथ आईटीआई, एमबीए या ग्रेजुएशन के साथ बीएससी/बीकॉम/बीए होनी चाहिए।
पदों के अनुसार आवेदकों की अधिकतम आयु 25 से 30 वर्षों के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के आधार पर स्क्रीनिंग, लिखित परीक्षा, ऑनलाइन साक्षात्कार/आमने-सामने साक्षात्कार और/या कौशल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पदों के अनुसार 21,000 से 34,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
ऑनलाइन लिखित परीक्षा 22 नवंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है। ऑनलाइन साक्षात्कार 27 से 30 नवंबर 2026 के बीच और आमने-सामने साक्षात्कार14 दिसंबर 2026 (प्रस्तावित) को आयोजित किए जा सकते हैं। वहीं, स्किल टेस्ट/बातचीत की तारीख बाद में घोषित किया जाएगा।
कैंडिडेट्स ध्यान दें कि लिखित परीक्षा और/या साक्षात्कार की तारीख, समय, माध्यम और स्थान की सूचना ईमेल/प्रवेश पत्र और/या समीर की वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से ऑफिशियल पोर्टल को चेक करते रहने की सलाह दी जाती है।
