SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय अफगानिस्तान में भीषण सड़क हादसा, दो वाहनों की टक्कर में 7 लोगों...

अफगानिस्तान में भीषण सड़क हादसा, दो वाहनों की टक्कर में 7 लोगों की मौत

0
3

काबुल, 8 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्वी अफगानिस्तान के लघमान प्रांत में एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। यह जानकारी प्रांतीय पुलिस कार्यालय ने रविवार को दी।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा शनिवार को करघई जिले के मशली क्षेत्र में उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार वाहन ने तीन पहिया गाड़ी को टक्कर मार दी। यह मार्ग काबुल को पूर्वी प्रांतों से जोड़ने वाला प्रमुख राजमार्ग है।

हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतकों और घायलों को आगे की प्रक्रिया और उपचार के लिए लघमान प्रांतीय अस्पताल भेजा गया है।

अफगानिस्तान में हाल के दिनों में सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे पहले 4 नवंबर को उत्तरी बल्ख प्रांत में दो तेज रफ्तार कारों की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे।

वहीं, 1 नवंबर को लघमान प्रांत में ही एक ट्रक और रिक्शे की टक्कर में दो लोगों की जान चली गई थी, जबकि तीन अन्य घायल हुए थे।

इसके अलावा 30 अक्टूबर को उत्तरी बगलान प्रांत में एक यात्री बस और तेल टैंकर की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई थी तथा 20 लोग घायल हो गए थे।

अधिकारियों के अनुसार, अफगानिस्तान में खराब सड़कें, तेज रफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाना और कमजोर यातायात सुरक्षा व्यवस्था सड़क हादसों के प्रमुख कारण हैं।