SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय ‘न्याय के मार्ग से कभी विचलित नहीं होते सत्पुरुष’, पीएम मोदी ने...

‘न्याय के मार्ग से कभी विचलित नहीं होते सत्पुरुष’, पीएम मोदी ने दिया समानता और न्याय का संदेश

0
3

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संस्कृत श्लोक शेयर किया। इस श्लोक के माध्यम से उन्होंने समानता, निष्पक्षता और न्याय के मार्ग पर चलने वाले व्यक्तियों के गुणों को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट में लिखा, ”समाः सर्वेषु भूतेषु कामक्रोधविवर्जिताः। न्यायमार्गं न मुञ्चन्ति ते वै सत्पुरुषाः स्मृताः।”

इसका अर्थ है कि जो सभी प्राणियों को समान दृष्टि से देखते हैं, व्यक्तिगत स्वार्थ और क्रोध से मुक्त रहते हैं तथा न्याय के मार्ग को कभी नहीं छोड़ते, वे ही वास्तव में सत्पुरुष कहलाते हैं।

प्रधानमंत्री की यह पोस्ट दिवाली के एक दिन बाद आई है। रविवार को उन्होंने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की थी और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं।

राष्ट्रपति भवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी थी। इससे पहले उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी राष्ट्रपति मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें दिवाली की बधाई दी थी।

राष्ट्रपति मुर्मु ने भी दिवाली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने देश के सभी नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और समृद्धि की कामना करते हुए उम्मीद जताई थी कि भारतीय मूल्यों से प्रेरित देश के युवा ‘विकसित भारत’ के निर्माण में पूरे उत्साह के साथ योगदान देंगे।

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को एक वीडियो संदेश के जरिए देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने कामना की थी कि आने वाले समय में सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशहाली आए।

इसके बाद प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाकर्मियों के साथ दिवाली मनाई थी। उन्होंने कहा था कि माओवादी आतंक और नक्सली खतरे का खत्म होना देश की सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति की जीत है।

प्रधानमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार से भी मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी थीं।