SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय रक्षा सचिव ने आईआईएसएस के महानिदेशक से की मुलाकात

रक्षा सचिव ने आईआईएसएस के महानिदेशक से की मुलाकात

0
2

नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने लंदन स्थित अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक अध्ययन संस्थान (आईआईएसएस) के महानिदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. बैस्टियन गीगरिख से मुलाकात की।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार को नई दिल्ली में हुई व यह एक शिष्टाचार भेंट थी। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से दौरान डॉ. बैस्टियन गीगरिख ने उनको संस्थान की प्रमुख पहलों और गतिविधियों की जानकारी दी। इनमें कार्यक्रमों में आयोजित होने वाला प्रतिष्ठित शांगरी-ला संवाद और भारत में आयोजित किए जाने वाले आईआईएसएस के प्रस्तावित कार्यक्रम शामिल रहे। इस दौरान डॉ. बैस्टियन गीगरिख व रक्षा सचिव ने संस्थान की प्रमुख पहलों और गतिविधियों वार्ता की।

बैठक में भारत और यूरोप के बीच शैक्षणिक संस्थानों, रक्षा विशेषज्ञों और रणनीतिक मामलों से जुड़े समुदायों के बीच आपसी संवाद बढ़ाने पर विशेष चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने इन क्षेत्रों से जुड़े लोगों के बीच विचारों और अनुभवों के आदान-प्रदान को मजबूत बनाने के अवसरों पर विचार-विमर्श किया। इस मुलाकात में भारत और यूरोप के रणनीतिक समुदायों के बीच संपर्क बढ़ाने तथा रक्षा एवं रणनीतिक मामलों से जुड़े विशेषज्ञों और शिक्षाविदों के बीच सहयोग को प्रोत्साहित करने पर जोर रहा।

बता दें कि हाल ही में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने ग्रीस के शीर्ष सैन्य अधिकारी के साथ सैन्य सहयोग और रक्षा उद्योग में साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा की थी। उन्होंने ग्रीस के राष्ट्रीय रक्षा जनरल स्टाफ के प्रमुख जनरल दिमित्रियोस से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने सैन्य संबंधों को मजबूत करने और साझा रणनीतिक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की थी।

बैठक में भारत और ग्रीस के बीच चर्चा में रक्षा उद्योग के क्षेत्र में सहयोग को भी प्रमुखता दी गई। दोनों देशों ने साझा हितों वाले क्षेत्रों में रक्षा औद्योगिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की आवश्यकता रेखांकित की। इस पहल का उद्देश्य भारत और ग्रीस के बीच रक्षा सहयोग को अधिक व्यापक बनाना और आपसी रणनीतिक संबंधों को मजबूत करना था।