SGSU Advertisement
Home राज्य ‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में “संपर्क अभियान...

‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में “संपर्क अभियान 2026” को मिली बड़ी सफलता

0
3

भोपाल : 10 नवम्बर/ बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का उनके घर के नजदीक त्वरित समाधान उपलब्ध कराने तथा मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा संचालित “संपर्क अभियान 2026” को उल्लेखनीय सफलता मिली है। 14 मई से प्रारंभ हुए इस विशेष अभियान के अंतर्गत भोपाल एवं ग्वालियर रीजन के 16 जिलों में अब तक 7,431 विशेष शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें 3 लाख 19 हजार 567 उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया। अभियान के माध्यम से उपभोक्ताओं को स्थानीय स्तर पर सुविधाजनक एवं त्वरित समाधान उपलब्ध कराते हुए विद्युत सेवाओं में पारदर्शिता, सुगमता और उपभोक्ता संतुष्टि को बढ़ावा दिया जा रहा है।

भोपाल रीजन के वृत्तों में लगे शिविर

भोपाल रीजन के अंतर्गत शहर वृत्त भोपाल में 549 शिविरों में 34,774 शिकायतों का निराकरण किया गया। बैतूल वृत्त में 663 शिविरों में 43,202 शिकायतों का निराकरण, भोपाल (ओ एंड एम) वृत्त में 379 शिविरों में 14,158 शिकायतों का निराकरण, हरदा वृत्त में 200 शिविरों में 23,071 शिकायतों का निराकरण, नर्मदापुरम वृत्त में 521 शिविरों में 35,171 शिकायतों का निराकरण, रायसेन वृत्त में 357 शिविरों में 20,422 शिकायतों का निराकरण, राजगढ़ वृत्त में 530 शिविरों में 8,478 शिकायतों का निराकरण, सीहोर वृत्त में 480 शिविरों में 11,637 शिकायतों का निराकरण तथा विदिशा वृत्त में 313 शिविरों में 16,912 शिकायतों का निराकरण किया गया।

ग्वालियर रीजन के वृत्तों में लगे शिविर

ग्वालियर रीजन के अंतर्गत शहर वृत्त ग्वालियर में 441 शिविरों में 11,438 शिकायतों का निराकरण किया गया। अशोकनगर वृत्त में 220 शिविरों में 23,067 शिकायतों का निराकरण, भिंड वृत्त में 409 शिविरों में 7,969 शिकायतों का निराकरण, दतिया वृत्त में 260 शिविरों में 10,304 शिकायतों का निराकरण, गुना वृत्त में 380 शिविरों में 12,141 शिकायतों का निराकरण, ग्वालियर संचालन एवं संधारण वृत्त में 372 शिविरों में 6,155 शिकायतों का निराकरण, मुरैना वृत्त में 582 शिविरों में 23,479 शिकायतों का निराकरण, श्योपुर वृत्त में 280 शिविरों में 6,658 शिकायतों का निराकरण तथा शिवपुरी वृत्त में 495 शिविरों में 10,531 शिकायतों का निराकरण किया गया।

इन शिकायतों और सेवाओं पर हुआ त्वरित काम

इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं की शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान करना है। शिविरों में मुख्य रूप से त्रुटिपूर्ण बिल, मीटर रीडिंग एवं अन्य बिलिंग संबंधी शिकायतों का तत्काल निराकरण किया गया। साथ ही मात्र 5 रुपये में नवीन ग्रामीण घरेलू एवं कृषि पंप कनेक्शन प्रदान किए गए। इसके अलावा भार वृद्धि, नाम परिवर्तन, श्रेणी परिवर्तन, स्थायी कनेक्शन विच्छेदन, अस्थायी कनेक्शन, ई-केवाईसी, अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC), बंद/खराब मीटर बदलना, स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायतों का निराकरण, सर्विस केबल सुधार, वोल्टेज संबंधी समस्याओं का समाधान, ट्रांसफार्मर से जुड़ी शिकायतों का निराकरण, बिजली बिलों का आंशिक एवं पूर्ण भुगतान, अग्रिम भुगतान पर छूट, बकाया राशि जमा कराने सहित विभिन्न जनहितैषी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किए गए।