पटना, 13 नवंबर (आईएएनएस)। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, आईओसीएल, बरौनी रिफाइनरी ने विभिन्न व्यापार/अनुशासन के आधार पर अप्रेंटिस के कुल 272 पदों पर रिक्तियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी करके की है।
आईओसीएल में अप्रेंटिस पोस्ट के लिए जारी 272 रिक्तियों में ट्रेड अप्रेंटिस (अटेंडेंट ऑपरेटर, केमिकल प्लांट) के 190, ट्रेड अप्रेंटिस (बॉयलर) मैकेनिकल के 38, टेक्नीशियन अप्रेंटिस (मैकेनिकल) के 21 और टेक्नीशियन अप्रेंटिस (इंस्ट्रूमेंटेशन) के 23 पद शामिल हैं।
अप्रेंटिस के इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 6 नवंबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार एनएटीएस/एनएपीएस पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ट्रेड अप्रेंटिस (अटेंडेंट ऑपरेटर, केमिकल प्लांट) और ट्रेड अप्रेंटिस (बॉयलर) मैकेनिकल के लिए 3 वर्षीय बीएससी (गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान या औद्योगिक रसायन विज्ञान) में, टेक्नीशियन अप्रेंटिस (मैकेनिकल) के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा और टेक्नीशियन अप्रेंटिस (इंस्ट्रूमेंटेशन) के लिए इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग/इंस्ट्रूमेंटेशन एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग/अप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 30 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन योग्यता सूची, दस्तावेज सत्यापन और नियुक्ति पूर्व चिकित्सा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को स्टाइपेंड अप्रेंटिस अधिनियम, 1961/1973, अप्रेंटिस नियम, 1992 (यथा संशोधित) और निगम के दिशानिर्देशों के अंतर्गत दिया जाएगा।
दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों की सूची जारी करने की संभावित तारीख 11 दिसंबर 2026 है। वहीं, दस्तावेज सत्यापन 14 से 18 दिसंबर 2026 को आयोजित होने की संभावना है।
