SGSU Advertisement
Home राज्य छत्तीसगढ़ विहिप-बजरंग दल की प्रथम सावन सोमवार के कांवड़ यात्रा में 1100 कांवडिये...

विहिप-बजरंग दल की प्रथम सावन सोमवार के कांवड़ यात्रा में 1100 कांवडिये होंगे शामिल

0
134

जगदलपुर

विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के द्वारा आयोजित मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से धनपूंजी देवड़ा शिवालय तक की कांवड़ यात्रा में शहर ही नहीं ग्रामों से भी सैकड़ों की संख्या में शिवभक्त पहुंचकर कावड़ यात्रा में सम्मिलित होकर महाकाल का आशीर्वाद लेंगे।

विहिप मीडिया प्रमुख रोहन ने बताया कि मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से धनपूंजी देवड़ा शिवालय तक भव्य कांवड़ यात्रा के लिए कांवड़ियों में भारी उत्साह को देखते हुए इस पवित्र सावन माह के प्रथम सोमवार 10 जुलाई को 1100 कांवड़ियों की व्यवस्था की गई है। जिसमें कांवड़ियों के लिए नि:शुल्क कांवड़, भोजन, पेयजल, वापसी के लिए वाहन, एंबुलेंस सुरक्षा के लिए बजरंगदल के बजरंगी और पुलिस प्रशासन होंगे।