Tuesday, July 21, 2026
SGSU Advertisement
Home राज्य छत्तीसगढ़ डेरा एनीकट कार्य के लिए 5.71 करोड़ स्वीकृत

डेरा एनीकट कार्य के लिए 5.71 करोड़ स्वीकृत

0
90

रायपुर

छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा जांजगीर-चांपा जिले के विकासखण्ड-जैजैपुर अंतर्गत बोराई नदी पर धनवार डेरा एनीकट सह रपटा निर्माण कार्य के लिए पांच करोड़ 71 लाख 39 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रदान की गई है। योजना के तहत क्षेत्र के किसानों को 170 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।