केंद्रीय विद्यालय में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

0
40

भोपाल : 14 अगस्त/ केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1,में आज विभाजनवि भीषिका पर आधारित स्मृति दिवस को उपलक्ष्य कर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन उपायुक्त की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें श्री रघुनंदन शर्मा (पूर्व राज्यसभा सांसद) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्राचार्य गौरव द्विवेदी द्वारा स्वागत एवं प्रस्तावना उद्बोधन दिया गया। विद्यालय के प्राथमिक विभाग द्वारा राष्ट्रभक्ति गीत की प्रस्तुति की गयी। विद्यालय के शिक्षक दिनेश तनेजा सर जिनके पूर्वजों ने विभाजन की विभीषिका को अनुभव किया, का अनुभव कथन हुआ। उसके बाद माध्यमिक विभाग के छात्रों द्वारा समूह नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। उसके उपरांत मुख्य अतिथि महोदय का उद्बोधन हुआ। कार्यक्रम के अंत में चित्र प्रदर्शनी का अनावरण किया गया।

गौरतलाब है कि इस चित्र प्रदर्शनी को विद्यालय के छात्रों, अभिभावकों शिक्षकों एवं अतिथियों तथा अन्य आगंतुकों के द्वारा देखा गया, तथा इस विभीषिका पर सभी ने अपने विचार भी व्यक्त किये।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में केंद्रीय विद्यालय भोपाल संभाग के उपायुक्त डॉ. आर सेंदिल कुमार ने छात्रों का आवाह्न किया कि हमें मिलजुल कर साथ चलना होगा तथा सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देना होगा।

मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पूर्व राज्यसभा सांसद रघुनंदन शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें धर्म शब्द के वास्तविक एवं व्यापक अर्थ को समझना होगा, धर्म एक व्यापक शब्द है जो मानवीय उत्कृष्टता को प्रदर्शित करता है, हमें धर्म शब्द उत्कृष्ट जीवन को जीना सिखाता है न कि किसी विशेष संप्रदाय का प्रतिनिधित्व करने की शिक्षा देता है। भारत के प्रत्येक मानव को भारत में शांति, सुरक्षा एवं विकास का पर्याय बनना होगा। प्रदर्शनी का समापन राष्ट्र गान के साथ संपन्न हुआ।