Sunday, May 24, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय अजरबैजान ने ब्रिक्स सहयोग तंत्र में शामिल होने के लिए औपचारिक आवेदन...

अजरबैजान ने ब्रिक्स सहयोग तंत्र में शामिल होने के लिए औपचारिक आवेदन किया

0
81

बीजिंग, 21 अगस्त (आईएएनएस)। अजरबैजान के विदेश मंत्रालय की घोषणा के अनुसार, अजरबैजान ने आधिकारिक तौर पर ब्रिक्स सहयोग तंत्र में शामिल होने के लिए आवेदन किया।

अजरबैजान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के बाद इस खबर की पुष्टि की। यह औपचारिक आवेदन जुलाई में कज़ाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित शांगहाई सहयोग संगठन (एससीओ) के 24वें शिखर सम्मेलन के दौरान अजरबैजान द्वारा व्यक्त की गई रुचि के बाद किया गया है।

बता दें कि ब्रिक्स की स्थापना पहली बार 2006 में हुई थी, जब ब्राजील, रूस, भारत और चीन के विदेश मंत्री सहयोग ढांचे को आरंभ करने के लिए एकत्रित हुए थे। दिसंबर 2010 में दक्षिण अफ्रीका को समूह के प्रतिनिधित्व का विस्तार करते हुए इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था।

वहीं, 24 अगस्त, 2023 को 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस में छह नए देशों- सऊदी अरब, मिस्र, यूएई, अर्जेंटीना, ईरान और इथियोपिया- को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया, जिनकी सदस्यता 1 जनवरी 2024 से प्रभावी हो गई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)