Sunday, August 23, 2026
SGSU Advertisement
Home मनोरंजन बैकग्राउंड में रफी का गाना, माथे पर दुपट्टा और ‘साधना हेयरकट’, बेटी...

बैकग्राउंड में रफी का गाना, माथे पर दुपट्टा और ‘साधना हेयरकट’, बेटी देवी के रेट्रो लुक पर मां बिपाशा हुईं फिदा

0
80

मुंबई, 25 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपनी बेटी देवी के नए हेयरकट से बेहद खुश हैं। उन्होंने दिग्गज एक्ट्रेस साधना से प्रेरित होकर अपनी बेटी को भी उनके जैसा हेयर लुक देने की कोशिश की है।

बिपाशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बेटी का एक वीडियो शेयर किया है। देवी का ये क्यूट लुक बिपाशा के फैंस को खूब पसंद आया।

देवी रेट्रो लुक में हैं और साधना हेयरकट को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। देवी को देखकर 1960 और 1970 के दशक की याद आ गई, जब ये लुक बेहद लोकप्रिय था।

वीडियो के बैकग्राउंड में 1960 की फिल्म लव इन शिमला से मोहम्मद रफी का गाना ‘गाल गुलाबी किसके हैं’ सुनाई दे रहा था, जिसने इस पोस्ट को और खास बना दिया।

बता दें, दिग्गज एक्ट्रेस साधना ने हिंदी सिनेमा में इसी फिल्म के साथ डेब्यू किया था और खूब तारीफें बटोरी थीं। इस फिल्म में अजरा, शोभना समर्थ और दुर्गा खोटे भी थीं।

बिपाशा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “साधना कट पसंद आया।”

बिपाशा की बात करें तो उन्होंने 2015 में ‘अलोन’ के सेट पर प्यार होने के बाद एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली। 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे।

2022 में इस कपल की एक बेटी हुई, जिसका नाम देवी है। 45 वर्षीय एक्ट्रेस ने 2000 के दशक में थ्रिलर और हॉरर मूवी में अपने काम से काफी प्रसिद्धि पाई।

उन्होंने 2001 में थ्रिलर ‘अजनबी’ से एक्टिंग की शुरुआत की। पहली प्रमुख भूमिका 2002 में हॉरर फिल्म ‘राज’ में थी। उन्होंने ‘जिस्म’, ‘नो एंट्री’ और ‘धूम’ जैसी फिल्मों में अपने काम से स्टारडम हासिल किया। इसके बाद वह हॉरर फिल्मों ‘राज 3डी’, ‘आत्मा’, ‘क्रिएचर 3डी’ में नजर आईं।