Monday, June 1, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth आकाशवाणी के “युवा भारत” कार्यक्रम के तहत उद्यमिता कौशल पर...

आकाशवाणी के “युवा भारत” कार्यक्रम के तहत उद्यमिता कौशल पर एसजीएसयू यूनिवर्सिटी में हुआ परिसंवाद

0
72

“उद्यमिता- नवाचार और युवा कौशल” विषय पर एक्सपर्ट नितिन वत्स और अभिषेक गुप्ता ने रखे विचार
भोपाल : 7 सितम्बर/ आकाशवाणी का प्रसिद्ध “युवा भारत” कार्यक्रम स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में किया गया। “उद्यमिता- नवाचार और युवा कौशल” विषय पर केंद्रित इस कार्यक्रम में आरएनटीयू के अटल इंक्यूबेशन सेंटर के डायरेक्टर नितिन वत्स और आईसेक्ट प्रोजेक्ट्स के जनरल मैनेजर अभिषेक गुप्ता बतौर वक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एसजीएसयू की मानविकी एवं उदार कला संकाय की सहायक प्राध्यापक विशाखा राजुरकर ने किया। इस अवसर पर टैगोर अंतरराष्ट्रीय कला केंद्र के निदेशक विनय उपाध्याय ने आकाशवाणी की रचनात्मक भूमिका तथा युवाओं की भागीदारी पर प्रकाश डाला। यह कार्यक्रम 14 सितंबर को सुबह 10.30 बजे आकाशवाणी पर प्रसारित किया जाएगा।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने नवाचार में युवाओं की भूमिका और कौशल विकास का महत्व, उद्यमिता के क्षेत्र में भारतीयों का भविष्य और उससे जुड़ी चुनौतियां, इंक्यूबेशन सेंटर्स क्या होते हैं और कैसे कार्य करते हैं, छोटे और मध्यम वर्गीय शहरों के युवाओं में किस तरह की संभावनाओं को देख पा रहे हैं, नवाचार को किन कसौटियों पर खरा उतरना होगा, लघु उद्योग में क्या संभावनाएं दिखाई देती हैं इत्यादि सवाल किए गए जिनके जवाब वक्ताओं ने सारगर्भित रूप से दिए।