Monday, July 6, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय इजरायल ने सीरिया में कई स्थानों पर किए हमले

इजरायल ने सीरिया में कई स्थानों पर किए हमले

0
100

दमिश्क, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। इजरायली ने फिर गुरुवार को सीरिया में कई स्थानों पर हवाई हमला किया। हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया और काफी नुकसान हुआ।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने सीरियाई राज्य टेलीविजन के हवाले से बताया कि होम्स के ग्रामीण इलाके में औद्योगिक शहर हस्या में एक कार निर्माण संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ। प्रारंभिक रिपोर्ट में पुष्टि की गई है कि एक व्यक्ति इस हमले में घायल हो गया। हमले में राहत सामग्री और सहायता से भरे कई वाहन नष्ट हो गए।

हामा प्रांत के मारिन शहर में एक अलग हमले में भीषण आग लग गई और किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। इस बीच, दारा शहर में एक विस्फोट की खबर मिली है, जिसके कारणों की जांच अभी भी जारी है।

इसके अतिरिक्त, सऊदी अल-हदथ टेलीविजन ने दमिश्क के निकट अल-किस्वाह क्षेत्र में ईरानी-संबद्ध गुटों से जुड़ी एक जगह पर हमले की सूचना दी।

इजरायल की तरफ से एक के बाद एक कई साइटों पर हमला करके तनाव को और बढ़ा दिया गया है।

-आईएएनएस

आरके/जीकेटी