Sunday, August 3, 2025
Advertisement

नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में संत रविदास को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)! भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संत रविदास की जयंती पर पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

2002 में आज ही के दिन शुरू हुई थी पीएम मोदी की चुनावी यात्रा

नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। ठीक 22 साल पहले आज ही के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनावी सफर शुरू हुआ था। 24 फरवरी 2002 को पीएम मोदी ने पहली बार विधायक के रूप में गुजरात विधानसभा में कदम रखा था। राजकोट द्वितीय विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में उनकी जीत काफी प्रभावशाली रही थी। उन्होंने 14,728 वोटों के अंतर से चुनाव जीता था।

पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में की ग्रामीण की हत्या

रांची, 24 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) जिले में नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मारे गए शख्स का नाम जितेन लागुरी है। वह टोंटो प्रखंड के बांदाबेड़ा गांव का रहने वाला था। वह ग्रामीण इलाकों में घूम-घूमकर लोगों का इलाज करता था। वारदात शुक्रवार रात की है।

बिहार : बंद पड़े सिनेमा हॉल से सड़ा-गला शव बरामद

गोपालगंज, 24 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने बंद पड़े सिनेमा हॉल से एक शव बरामद किया। शव काफी पुराना बताया जा रहा है, इससे दुर्गंध आ रही है।

दिल्ली में झपटमारों ने चाकू गोदकर की एक शख्स की हत्या

नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्वी दिल्ली में चार अज्ञात लोगों द्वारा चाकू मारे जाने से 32 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। आरोपी उसका बैग और मोबाइल फोन लेकर भाग गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गाजियाबाद में होटल में दो पक्षों के बीच विवाद, चली गोली, एक युवक घायल

गाजियाबाद, 24 फरवरी (आईएएनएस)। गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद की चौकी हिंडन पुल इलाके में शुक्रवार देर रात एक होटल में खाना खाने के वक्त दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने गोली चला दी। इसमें एक युवक घायल हो गया। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

मायावती ने रविदास जयंती पर दी बधाई, बोलींं राजनीतिक स्वार्थ के लिए माथा टेकने...

लखनऊ, 24 फरवरी (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को रविदास जयंती पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए उनको माथा टेकने वालों से सावधानी जरूरी है।

महिलाओं को सबल बनाना उनकी सरकार की प्राथमिकता : पीएम मोदी

वाराणसी, 24 फरवरी(आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि महिलाओं को आगेे बढ़ाना और उन्हें आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दो दिवसीय यात्रा के दौरान महिलाओं के एक समूह से बात कर रहे थे।

दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया-रूस सैन्य सहयोग पर जताई चिंता

वाशिंगटन, 24 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ताए-यूल ने उत्तर कोरिया और रूस के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे कोरियाई प्रायद्वीप की सुरक्षा को खतरे में पड़ सकती है।

चीन में इमारत में आग लगने से मरने वालों की संख्या हुई 15

नानजिंग, 24 फरवरी (आईएएनएस)। चीन के जियांग्सू प्रांत की राजधानी नानजिंग में शुक्रवार को इमारत में लगी आग से मरने वालों की संख्या 15 हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

खरी बात