Wednesday, December 24, 2025
SGSU Advertisement
Home Student & Youth

Student & Youth

मध्य प्रदेश : इंदौर के डेंटल काॅलेज की तीन छात्राएं रैगिंग के आरोप में...

इंदौर, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर के शासकीय डेंटल कॉलेज में तीन छात्राओं को रैगिंग करना भारी पड़ गया है। इन तीनों छात्राओं को 15 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। इन छात्राओं पर आरोप है कि इनके द्वारा जूनियर्स को समय पर आने के लिए कहा जाता था।

यूपी : आईआईटी कानपुर और आईआईटी बीएचयू में स्थापित होंगे दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

लखनऊ, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। हरित परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य में ग्रीन हाइड्रोजन अनुसंधान, तकनीकी विकास, मानव संसाधन सशक्तिकरण एवं औद्योगिक उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) स्थापित करने को मंजूरी दी गई है।

विदेशों में भारतीय विश्वविद्यालयों के कैंपस खोलने की संभावनाओं पर हुई चर्चा, नीति आयोग...

नई दिल्ली, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। नीति आयोग ने भारत में उच्च शिक्षा को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए भारत में उच्च शिक्षा का अंतरराष्ट्रीयकरण: संभावनाएं, अवसर और नीतिगत सिफारिशें शीर्षक से एक विस्तृत रिपोर्ट जारी की है।

अदाणी फाउंडेशन, अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने मुंबई में छात्रों के साथ राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया

मुंबई, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। अदाणी फाउंडेशन और अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने मुंबई में बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) स्कूलों के छात्रों के साथ एक हफ्ते तक चलने वाली मजेदार लर्निंग एक्टिविटीज के जरिए राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया।

रक्षा एवं आंतरिक सुरक्षा में अनुसंधान और शिक्षा को बढ़ावा देंगे डीआरडीओ-आरआरयू

नई दिल्ली, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) ने एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता अनुसंधान, शिक्षा, प्रशिक्षण एवं रक्षा व आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग को सुदृढ़ बनाने के लिए है।

तमिलनाडू के वरिष्ठ अध्यापक 26 दिसंबर को वेतन असमानता को लेकर करेंगे राज्यव्यापी विरोध...

चेन्नई, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। स्टालिन सरकार पर दबाव बढ़ाते हुए, सेकंडरी ग्रेड वरिष्ठ शिक्षक संघ (एसएसटीए) ने 26 दिसंबर को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। यह विरोध प्रदर्शन 20 से ज्यादा सालों से चली आ रही वेतन असमानता की समस्या को हल करने की मांग को लेकर किया जा रहा है।

‘परीक्षा पे चर्चा’ का हिस्सा बनने के लिए अभी तक 1.54 करोड़ रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली, 21 दिसंबर (आईएएनएस) केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने रविवार को एक बार फिर से जानकारी साझा करते हुए बताया कि परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन अब ओपन है। क्लास 6 से 12 तक के छात्र इसमें शामिल होने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अभी तक कुल 1 करोड़ 54 लाख 33,285 रजिस्ट्रेशन करवाए जा चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ 43 लाख 40,916 रजिस्ट्रेशन छात्रों द्वारा करवाए गए हैं। 9,41,515 पंजीकरण शिक्षकों ने कराए हैं और 1,50,854 अभिभावक भी अपना पंजीकरण करा चुके हैं।

पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बेरोजगार युवाओं को 505 मिनी-बस परमिट सौंपे

चंडीगढ़, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को रोजगार क्रांति योजना के अंतर्गत बेरोजगार युवाओं को 505 मिनी-बस परमिट सौंपे। पंजाब सरकार के इस कदम को परिवहन क्षेत्र में बड़े खिलाड़ियों के एकाधिकार को समाप्त करने के उद्देश्य से शुरू की गई इस पहल के रूप में देखा जा रहा है।

शिक्षा में एकीकृत व्यवस्था से सुधरेगी गुणवत्ता, विकसित भारत का लक्ष्य होगा आसान: अनिल...

नई दिल्ली, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संसद में 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, 2025' प्रस्ताव प्रस्तुत किया। सदन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। इसके अंतर्गत उच्च शिक्षा, अनुसंधान तथा वैज्ञानिक और तकनीकी संस्थानों में समन्वय और मानकों का निर्धारण सुनिश्चित किया जाएगा।

राजस्थान: कोटा-बूंदी में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री...

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। राजस्थान के कोटा-बूंदी क्षेत्र में उच्च और स्कूली शिक्षा को मजबूत करने के विषय पर विचार-विमर्श करने के लिए बुधवार को संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बीच एक बैठक हुई।

खरी बात