भारत का प्रत्यक्ष कर संग्रह वित्त वर्ष 26 में अब तक 8.8 प्रतिशत बढ़ा

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। आयकर विभाग ने सोमवार को बताया कि देश का शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह एक अप्रैल से 11 जनवरी तक की अवधि में सालाना आधार पर पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 8.8 प्रतिशत बढ़कर 18.37 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

अदाणी ग्रुप की बड़ी घोषणा, कच्छ में करेगा 1.5 लाख करोड़ रुपए का निवेश

अहमदाबाद, 11 जनवरी (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप अगले 5 वर्षों में गुजरात के कच्छ क्षेत्र में 1.5 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगा। यह बात अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अदाणी ने रविवार को कही।

वैश्विक अस्थिरता के बावजूद 2026 में तेज गति से बढ़ेगी भारत की अर्थव्यवस्था: यूएन

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। यूनाइटेड नेशन (यूएन) ने एक रिपोर्ट में कहा है कि भारत की जीडीपी 2026 में 6.6 प्रतिशत की गति से बढ़ेगी, जबकि इस दौरान वैश्विक अर्थव्यवस्था की विकास दर 2.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

भारत का टोल कलेक्शन वित्त वर्ष 26 में 5-9 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद: रिपोर्ट

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। भारत का टोल कलेक्शन वित्त वर्ष 26 में 5-9 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। इससे वित्त वर्ष 27 में टोल रोड सेक्टर में स्थिरता बने रहने का अनुमान है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।

बजट से पहले रेलवे सेक्टर में निवेशकों की वापसी, शेयरों में तेजी से मार्केट...

मुंबई, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे से जुड़े शेयरों में लंबे समय बाद फिर से तेजी देखने को मिली है। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में रेलवे सेक्टर के शेयरों में अच्छी बढ़त देखने को मिली है।

कॉरपोरेट आय में वृद्धि से 2026 में एफआईआई की होगी वापसी : एनालिस्ट

नई दिल्ली, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। मजबूत जीडीपी वृद्धि दर और कॉरपोरेट आय में सुधार होने से 2026 में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की भारतीय बाजार में बड़ी वापसी हो सकती है। यह जानकारी एनालिस्ट की ओर से शनिवार को दी गई।

आरबीआई ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को प्रीमैच्योर भुनाने की दर घोषित की, निवेशकों को...

नई दिल्ली, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) 2017-18 सीरीज-XIII को प्रीमैच्योर भुनाने की दर का ऐलान किया। इसमें निवेशकों को करीब 382 प्रतिशत का रिटर्न मिला।

बढ़ते वैश्विक तनावों के बीच सोने में 1000 तो चांदी की कीमत 9,000 रुपए...

मुंबई, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों और अगले साल अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के चलते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतें अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं।

अदाणी ग्रीन की बड़ी सफलता, एनर्जी इंटेलिजेंस की ‘ग्लोबल टॉप 100 ग्रीन यूटिलिटीज’ में...

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप की नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) को एनर्जी इंटेलिजेंस की 'ग्लोबल टॉप 100 ग्रीन यूटिलिटीज' में पहला स्थान मिला है, जो कम कार्बन उत्सर्जन वाले बिजली उत्पादन की दिशा में तेजी से हो रहे बदलाव और जलवायु परिवर्तन के प्रयासों में अदाणी ग्रुप की प्रमुख भूमिका को दर्शाता है।

एलन मस्क की संपत्ति में भारी उछाल, नेटवर्थ 750 बिलियन डॉलर के करीब पहुंची

नई दिल्ली, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क की कुल संपत्ति में बड़ा उछाल आया है। अमेरिका की एक अदालत ने टेस्ला के स्टॉक ऑप्शन बहाल कर दिए, जिसकी कीमत करीब 139 बिलियन डॉलर है। इसके बाद उनकी कुल संपत्ति बढ़कर लगभग 750 अरब डॉलर के करीब पहुंच गई है।

खरी बात