बिहार चुनाव : पहले चरण में 60.18 फीसदी वोटिंग, बेगूसराय टॉप, शेखपुरा सबसे पीछे
नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को अनुमानित 60.18 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान का आधिकारिक समय शाम 5 बजे समाप्त हो गया।
बिहार चुनाव: पुराने वोट बैंकों को जोड़कर अपनी छवि बदलने में जुटी कांग्रेस
पटना, 1 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज है। हालांकि इस प्रचार अभियान की तेजी को मौसम के बदलाव ने कुछ ब्रेक लगाया है। इस चुनाव में गौर करने वाली बात है कि कांग्रेस के नेता अपनी खोई जमीन तलाशने के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि कांग्रेस इस चुनाव में कई फैसले ऐसे ले रही है, जिससे कहा जा रहा है कि कांग्रेस अपनी पुरानी छवि को बदलने में जुटी है।
बोधगया सीट: क्या राजद के कुमार सर्वजीत लगा पाएंगे जीत की हैट्रिक? लोजपा (रामविलास)...
पटना, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। बोधगया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बिहार राज्य के गयाजी जिले में स्थित एक विधानसभा क्षेत्र है, जो अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है। यह गयाजी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बोधगया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 17 ग्राम पंचायतें और 139 गांव पड़ते हैं।
रामविलास के ‘चिराग’ : फिल्मी पर्दे के बाद राजनीति में ‘एक्शन’, ऐसा रहा ‘हनुमान’...
नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। साल 2011, फिल्म का नाम था 'मिले ना मिले हम'। पर्दे पर उसकी नायिका थीं, बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही, जिस युवा अभिनेता को लगता था कि यह उसका लॉन्चपैड होगा, उसके लिए यह अनुभव एक कड़वा सच बन गया। वह हीरो, जिसने कैमरे के सामने अपनी पूरी जान लगा दी थी, अचानक समझ गया कि उसकी नियति मुंबई की चकाचौंध में नहीं, बल्कि बिहार के राजनीति से दिल्ली तक फैली है।
बिहार चुनाव: कुर्था में समय के साथ बदली सियासी हवा, जानें समाजवादी विरासत से...
पटना, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के अरवल जिले में मगध के उपजाऊ मैदानों के बीच बसा कुर्था, सिर्फ एक विकास खंड नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक और राजनीतिक रणभूमि है। सोन नदी की जीवनदायिनी धारा के किनारे स्थित यह क्षेत्र सदियों से बदलाव का गवाह रहा है। धान, गेहूं और दलहन की हरी-भरी फसलों के बीच यहां की राजनीति में हमेशा एक गहरी समाजवादी जड़ रही है।
बिहार चुनाव 2025: नवादा सीट पर दल बदलकर आए उम्मीदवारों पर राजद-जदयू ने लगाया...
पटना, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। नवादा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के बिहार राज्य के 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह नवादा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा है। नवादा की राजनीति बड़ी दिलचस्प रही है। जनता ने अक्सर बदलाव को तवज्जो दी है, चाहे वह राजनीतिक दल हों या फिर नेता।
बिहार चुनाव : भाजपा की लगातार चौथी जीत के बाद बदलेंगे बाढ़ विधानसभा के...
पटना, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के राजनीतिक नक्शे पर कुछ सीटें ऐसी होती हैं, जो सिर्फ चुनाव क्षेत्र नहीं, बल्कि अपनी एक गहरी पहचान और उपनाम के साथ जानी जाती हैं। बाढ़ विधानसभा क्षेत्र भी उन्हीं में से एक है जिसे ‘पटना का मिनी चित्तौड़गढ़’ कहा जाता है। यह उपनाम अनायास नहीं मिला। यह इलाके में राजपूत मतदाताओं के सदियों पुराने दबदबे और बोलबाले की कहानी कहता है।
बिहार चुनाव : वामपंथी गढ़ में सियासी जंग, सीपीआई की पकड़ पर भाजपा की...
पटना, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार चुनाव के बीच बेगूसराय जिले का बखरी (एससी) विधानसभा क्षेत्र फिर सुर्खियों में है। गंडक नदी के किनारे बसा यह क्षेत्र अपनी घनी आबादी और कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था के लिए जाना जाता है। प्रति वर्ग किलोमीटर 1,928 लोगों की घनत्व वाला यह क्षेत्र आसपास के गांवों का प्रमुख बाजार केंद्र है।
बिहार चुनाव : कांग्रेस का पुराना गढ़ बरबीघा, 2020 में जदयू की जीत, इस...
पटना, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। बरबीघा, बिहार के शेखपुरा जिले का एक प्रमुख विधानसभा क्षेत्र है, जो नवादा लोकसभा सीट का हिस्सा है। यह क्षेत्र बरबीघा और शेखोपुरसराय प्रखंडों के साथ-साथ शेखपुरा प्रखंड की 10 ग्राम पंचायतों को समेटे हुए है। विधानसभा चुनाव में इस सीट से कुल नौ उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें जदयू से कुमार पुष्पंजय, कांग्रेस से त्रिशूलधारी सिंह और जनसुराज से मुकेश कुमार सिंह प्रमुख नाम हैं।
बिहार की औद्योगिक राजधानी बेगूसराय में चुनावी रणनीति और विकास की होड़ तेज
बेगूसराय, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की औद्योगिक और वित्तीय राजधानी के रूप में विख्यात बेगूसराय न केवल गंगा के उत्तरी तट पर बसा एक ऐतिहासिक शहर है, बल्कि यह राज्य के 38 जिलों में से एक प्रमुख जिला मुख्यालय भी है। मिथिला क्षेत्र का अभिन्न अंग यह शहर सांस्कृतिक धरोहरों से समृद्ध है।









