मायावती ने गठबंधन और तीसरे मोर्चे को बताया अफवाह, कहा बसपा का अकेले चुनाव...
लखनऊ, 9 मार्च (आईएएनएस )। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने 2024 के लोकसभा चुनाव में अकेले लड़ने का अपना पुराना स्टैंड फिर दोहराया है। उन्होंने चुनावी गठबंधन या तीसरे मोर्चे की बातों को अफवाह करार दिया।
छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के छह उम्मीदवारों का ऐलान, भूपेश बघेल राजनांदगांव से प्रत्याशी
रायपुर, 8 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में छत्तीसगढ़ के छह संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशियों के नाम भी शामिल हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव से उम्मीदवार बनाए गए हैं।
मप्र में भाजपा ने शिवरात्रि से शुरू किया लोकसभा चुनाव प्रचार का अभियान
खजुराहो, 8 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में भाजपा के दिग्गज नेताओं ने महाशिवरात्रि के पर्व से खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव के मंदिर में पूजा अर्चना करने के साथ आगामी लोकसभा के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी। उन्होंने राज्य की सभी 29 सीटों पर भाजपा की जीत का संकल्प लिया।
उमर अब्दुल्ला ने इंडिया ब्लॉक और पीडीपी पर जमकर साधा निशाना
श्रीनगर, 8 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व नेशनल कांफ्रेंस के वाइस प्रेसिडेंट उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को लालू प्रसाद यादव और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी पर जोरदार निशाना साधा। तीनों इंडिया ब्लॉक के घटक हैं।
‘आप’ ने शुरू किया लोकसभा चुनाव अभियान, स्लोगन जारी
नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को प्रचार अभियान का आगाज कर दिया।
बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए महागठबंधन के प्रत्याशियों की सूची जारी, कांग्रेस को...
पटना, 8 मार्च (आईएएनएस)। बिहार विधान परिषद की रिक्त होने वाली 11 सीटों के होने वाले चुनाव में महागठबंधन की ओर से पांच उम्मीदवार उतारे गए हैं। इनमें राजद के चार और भाकपा-माले के एक उम्मीदवार हैं, जबकि महागठबंधन में शामिल कांग्रेस को स्थान नहीं मिला।
बिहार में महागठबंधन सरकार के कार्यों पर एनडीए सरकार का एक्शन शुरू
पटना, 8 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में जब पिछले महीने फिर से एनडीए की सरकार बनी थी, तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछली सरकार के किए गए कार्यों की समीक्षा कर एक्शन लेने की बात कही थी। एनडीए सरकार ने अब एक्शन शुरू कर दिया है।
राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के लिए 17 मार्च को मुंबई में इंडिया गठबंधन का...
मुंबई, 8 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 17 मार्च को यहां के ऐतिहासिक छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का समापन करेंगे और विपक्षी इंडिया गठबंधन की तरफ से लोकसभा चुनाव अभियान 2024 की शुरुआत करेंगे। एक शीर्ष पार्टी नेता ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
मल्लिकार्जुन खड़गे और अरुण यादव की मुलाकात के खोजे जा रहे सियासी मायने
इंदौर, 6 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव के बीच एकांत में हुई लंबी चर्चा के सियासी मायने खोजे जाने लगे हैं। इस मुलाकात को राज्य में लोकसभा सीटों के टिकट वितरण के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बिहार में गठबंधनों की तस्वीर बदलने से सीट बंटवारे को लेकर उलझा गणित
पटना, 6 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में सत्ताधारी एनडीए हो या विपक्षी महागठबंधन, लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर दोनों गठबंधनों में गणित उलझा दिख रहा है।