बैतूल में फिर होगा दुर्गादास और रामू टेकाम में मुकाबला
बैतूल, 12 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की बैतूल संसदीय सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है। इस सीट पर एक बार फिर मुकाबला भाजपा के दुर्गादास उइके और कांग्रेस के रामू टेकाम के बीच होने वाला है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए राज्य के जिन 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, उनमें बैतूल से रामू टेकाम को उम्मीदवार बनाया गया है।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस का तीन विधायकों पर दांव, नकुल नाथ फिर मैदान में
भोपाल, 12 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इनमें तीन वर्तमान विधायक हैं तो वहीं छिंदवाड़ा के सांसद नकुल नाथ को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है।
नकुल नाथ भाजपा की राह पकड़ने को थे तैयार, अब कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार
नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी ने नकुल नाथ को अपना उम्मीदवार बनाया है। वह छिंदवाड़ा से मौजूदा सांसद भी हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों नकुल नाथ के भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही थी।
छिंदवाड़ा किसी हालत में नहीं छोडूंगा : कमल नाथ
छिंदवाड़ा, 11 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने जबलपुर से चुनाव लड़ाए जाने को लेकर चल रही चर्चाओं के जवाब में कहा कि छिंदवाड़ा को किसी भी हालत में नहीं छोडूंगा।
मध्य प्रदेश में दो पूर्व विधायक भाजपा में हुए शामिल
भोपाल, 11 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दो पूर्व विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इन दोनों पूर्व विधायकों का नाता बुंदेलखंड से है।
मायावती ने गठबंधन और तीसरे मोर्चे को बताया अफवाह, कहा बसपा का अकेले चुनाव...
लखनऊ, 9 मार्च (आईएएनएस )। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने 2024 के लोकसभा चुनाव में अकेले लड़ने का अपना पुराना स्टैंड फिर दोहराया है। उन्होंने चुनावी गठबंधन या तीसरे मोर्चे की बातों को अफवाह करार दिया।
छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के छह उम्मीदवारों का ऐलान, भूपेश बघेल राजनांदगांव से प्रत्याशी
रायपुर, 8 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में छत्तीसगढ़ के छह संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशियों के नाम भी शामिल हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव से उम्मीदवार बनाए गए हैं।
मप्र में भाजपा ने शिवरात्रि से शुरू किया लोकसभा चुनाव प्रचार का अभियान
खजुराहो, 8 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में भाजपा के दिग्गज नेताओं ने महाशिवरात्रि के पर्व से खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव के मंदिर में पूजा अर्चना करने के साथ आगामी लोकसभा के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी। उन्होंने राज्य की सभी 29 सीटों पर भाजपा की जीत का संकल्प लिया।
उमर अब्दुल्ला ने इंडिया ब्लॉक और पीडीपी पर जमकर साधा निशाना
श्रीनगर, 8 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व नेशनल कांफ्रेंस के वाइस प्रेसिडेंट उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को लालू प्रसाद यादव और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी पर जोरदार निशाना साधा। तीनों इंडिया ब्लॉक के घटक हैं।
‘आप’ ने शुरू किया लोकसभा चुनाव अभियान, स्लोगन जारी
नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को प्रचार अभियान का आगाज कर दिया।













