ऑस्कर 2026 : एमी मैडिगन और सीन पेन का रहा जलवा, सहायक भूमिकाओं में...
मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मान मिला। इस समारोह में अमेरिकी अभिनेत्री एमी मैडिगन को फिल्म 'वेपन्स' में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर मिला और हॉलीवुड अभिनेता सीन पेन को पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' में शानदार परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया।
तनुश्री शंकर की नृत्यशैली: उदय शंकर की विरासत का नया रूप तो परंपरा और...
नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। परंपरा और नवीनता के साथ नृत्य शैली में सहज मिश्रण की बात हो तो तनुश्री शंकर का जिक्र लाजमी है। नृत्यांगना और कोरियोग्राफर तनुश्री भारतीय नृत्य जगत में एक अनोखी पहचान रखती हैं। उन्होंने उदय शंकर की 'नया नृत्य' शैली को आगे बढ़ाते हुए एक ऐसी नृत्य कला विकसित की है, जो शास्त्रीय परंपराओं को सम्मान देती है और साथ ही आधुनिक प्रयोगों से भरपूर है।
दोस्तों की सलाह पर बिना माता-पिता को बताए पुणे पहुंचे थे ‘मझले सरकार’, हर...
नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। समय गुजरता रहेगा, मगर सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे हैं, जिनकी चमक कभी खत्म नहीं होगी। ऐसे ही सितारे हैं 'साहिब बीबी और गुलाम' के मझले सरकार... जी हां! भारतीय सिनेमा के दिग्गज चरित्र अभिनेता दया किशन सप्रू, जिन्हें उनके प्रशंसक 'सप्रू' के नाम से जानते हैं। अपनी दमदार उपस्थिति और गहन अभिनय से उन्होंने कई पीढ़ियों के दिलों में जगह बनाई।
रिलीज से पहले ही दिखा ‘धुरंधर 2’ का धमाल, किसी ने 6 तो किसी...
नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि 18 मार्च को प्रीमियर शो होंगे। रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में धमाल मचा हुआ है। कई दर्शकों ने प्रीमियर और पहले दिन के लिए 5-6 से लेकर 10-10 टिकट खरीद लिए हैं।
मिलिंद सोमन ने साउथ वर्सेज हिंदी सिनेमा का बताया फर्क, कहा- वहां की इंडस्ट्री...
नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड के कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का हिस्सा रहे एक्टर मिलिंद सोमन जल्द ही तमिल वेब सीरीज 'कात्तान' में नजर आएंगे। इस बीच उन्होंने साउथ वर्सेज हिंदी सिनेमा के फर्क पर बात की। उन्होंने हिंदी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि साउथ में काम करना ज्यादा आरामदेह, तेज और आसान लगता है।
जॉली एलएलबी’ के 13 साल पूरे, अमृता राव ने बताया कैसे सीखी था स्कूटी...
नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। कोर्टरूम ड्रामा और कॉमेडी को एक नए अंदाज में पेश करने वाली फिल्म 'जॉली एलएलबी' को रिलीज हुए 13 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर फिल्म की लीड एक्ट्रेस अमृता राव ने फिल्म से जुड़ी कई मजेदार बातों को फैंस के साथ शेयर किया। अमृता ने साल 2013 में रिलीज हुई 'जॉली एलएलबी' को अपने समय से बहुत आगे की फिल्म बताने के साथ ही पुरानी यादें साझा कीं।
एक-दो नहीं 400 लड़कियों के बीच आलिया ने मारी थी ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’...
मुंबई, 15 मार्च (आईएएनएस)। स्टारकिड आलिया भट्ट से आज के समय में भला कौन परिचित नहीं है? लेकिन मुख्य भूमिका वाली पहली फिल्म के लिए ऑडिशन देना आलिया के लिए आसान नहीं था। जानकारी के अनुसार 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में ऑडिशन देने के लिए वह 400 लड़कियों के साथ कतार में खड़ी थीं। आज कड़ी मेहनत और जुनून के साथ वह फिल्म इंडस्ट्री की सफल टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं।
‘खलनायक’ से छाईं इला अरुण, गायकी ही नहीं अभिनय में भी कमाल
मुंबई, 14 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जो एक ही क्षेत्र में नहीं बल्कि कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर चुके हैं। ऐसी ही एक बहुमुखी प्रतिभा की धनी कलाकार हैं इला अरुण। राजस्थानी लोक संगीत से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली इला न सिर्फ अभिनेत्री, बल्कि कमाल की गायिका भी हैं।
‘प्रैंकोफोबिया से जूझ रहीं सोनाक्षी सिन्हा?” पति जहीर इकबाल का चौंकाने वाला खुलासा
मुंबई, 14 मार्च (आईएएनएस)। लोकप्रिय अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बॉलीवुड की सबसे ज्यादा शरारती जोड़ियों में से एक हैं। ये दोनों एक-दूसरे के साथ मजाक करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते, लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस लगातार मजाक-मस्ती की वजह से सोनाक्षी के मन में एक हमेशा रहने वाला डर बैठ गया है।
‘आज मेरे यार की शादी है’ से ‘हाय हाय ये मजबूरी’ तक, बारात हो...
मुंबई, 14 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय फिल्मों की सफलता गानों के बिना अधूरी है और गानों में जान केवल गायक ही नहीं, बल्कि कंपोजर, म्यूजिशियन और गीतकार भी भरते हैं। सिनेमा जगत के ऐसे ही शानदार और यादगार गीतकार थे वर्मा मलिक, जिनके लिखे गाने समय की दीवारों को तोड़ आज तक नए बने हुए हैं। चाहे बारात की खुशियां हों या रोमांस में सने ये गाने भावनाओं को छूते हैं और पुराने नहीं हुए।

