Wednesday, April 22, 2026
SGSU Advertisement

मनोरंजन

‘मर्दानी 3’ को लेकर बोलीं मल्लिका प्रसाद, ‘समाज खुद अपने दुश्मन गढ़ता है, अम्मा...

मुंबई, 1 फरवरी (आईएएनएस)। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों 'मर्दानी 3' का बोलबाला है; फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 'मर्दानी' फ्रेंचाइजी ने हमेशा ऐसे मुद्दों को छुआ है जिन पर आमतौर पर लोग बात करने से कतराते हैं। इसी कड़ी में 'मर्दानी 3' में खलनायिका 'अम्मा' का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मल्लिका प्रसाद ने अपनी राय साझा की। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि हमारा समाज खुद अपने दुश्मन गढ़ता है। इसके अलावा, उन्होंने अपने किरदार के बारे में भी खुलकर बात की।

अनोखे ट्विस्ट के साथ आज से देखें ‘द 50’, इस शो से लिया फॉर्मेट...

मुंबई, 1 फरवरी (आईएएनएस)। रियलिटी शो की दुनिया में हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है। अब ऐसा ही एक नया शो दर्शकों के लिए रविवार यानी 1 फरवरी से शुरू होने वाला है, जिसका नाम है 'द 50'। इसमें रोमांच, रणनीति, दोस्ती और सरप्राइज का तड़का है।

‘शतक : संघ के 100 वर्ष’ पर बाबा रामदेव की प्रतिक्रिया, ‘यह हर भारतीय...

मुंबई, 1 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100 साल पूरे हो चुके हैं। इस ऐतिहासिक मौके को यादगार बनाने के लिए फिल्म 'शतक: संघ के 100 वर्ष' तैयार की गई है। यह फिल्म न केवल संघ की यात्रा और योगदान को दर्शाती है, बल्कि समाज में सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना को भी जागृत करती है। फिल्म के टीजर ने ही दर्शकों में उत्सुकता पैदा कर दी है और अब इसको लेकर योगगुरु बाबा रामदेव की प्रतिक्रिया सामने आई है।

हिमाचल, उत्तराखंड समेत पहाड़ी इलाकों में पर्वतीय ट्रेल्स का ऐलान, कंगना बोलीं- विकसित भारत...

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में यूनियन बजट 2026-27 पेश किया। यह उनका नौवां बजट है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य भारत को तेजी से विकास की राह पर ले जाना है। बजट में पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण पर खास फोकस है।

बॉलीवुड में फायरिंग की ‘गूंज’, रोहित शेट्टी से पहले इन सितारों के घर...

मुंबई, 1 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बार फिर दहशत का माहौल है। मुंबई में मशहूर निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग हुई। इस घटना ने आम लोगों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर सितारे कितने सुरक्षित हैं। रोहित शेट्टी से पहले भी कई बड़े नाम ऐसे हैं, जिनके घर या ऑफिस को निशाना बनाया गया। इन घटनाओं में कुछ मामलों ने तो पूरे देश को हिलाकर रख दिया था।

शमिता शेट्टी : मनीष मल्होत्रा की सलाह ने बदली किस्मत, ‘बिग बॉस की क्वीन’...

मुंबई, 1 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड की दुनिया बाहर से जितनी चमकदार दिखती है, अंदर से उतनी ही चुनौतीपूर्ण भी होती है। यहां हर किसी को अपनी जगह बनाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ता है। कई बार बड़े नाम और फिल्मी परिवार से आने के बावजूद भी करियर नहीं चल पाता। ऐसी ही एक कहानी है अभिनेत्री शमिता शेट्टी की, जिन्होंने हिट फिल्म से डेब्यू किया, बड़े सितारों के साथ काम किया, लेकिन उनकी पहचान फिल्मों से ज्यादा रियलिटी शोज से बनी।

फायरिंग मामला: रोहित शेट्टी का बयान दर्ज, क्राइम ब्रांच को मिली बाइक फुटेज

मुंबई, 1 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग ने मुंबई के जुहू इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। यह इलाका मुंबई का हाई-प्रोफाइल क्षेत्र माना जाता है, जहां कई फिल्मी हस्तियों के घर हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए यह केस मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है। अधिकारी रोहित शेट्टी का बयान दर्ज कर रहे हैं और जांच को आगे बढ़ा रहे हैं।

ऐश्वर्या राय ने दिखाया अपना सिंगिंग टैलेंट, चंद्रचूड़ सिंह संग गाया ‘मेरी सांसों में...

मुंबई, 1 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा से ही अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती रही हैं। लेकिन एक पुराने चैट शो में उन्होंने अपनी छुपी हुई प्रतिभा का खुलासा किया। इस बार फैंस ने सिर्फ उनकी अदाकारी ही नहीं, बल्कि उनकी मधुर आवाज की तारीफ भी की।

मुगल-ए-आजम से धुरंधर 2 तक: भव्य सेट, भारी बजट और यादगार कहानियों पर जब...

मुंबई, 1 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के 2026-27 के आम बजट की घोषणा के चलते फिल्मी दुनिया में पैसों की चर्चा जोरों पर है। बॉलीवुड में हर साल बनने वाली फिल्मों का बजट हमेशा चौंकाने वाला होता है। सिनेमा में जब कहानी को बड़े पर्दे पर उतारा जाता है तो सिर्फ एक्टर्स नहीं, बल्कि सेट, कॉस्ट्यूम, संगीत और लोकेशन तक पर करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं। ये पैसा फिल्म को और भी शानदार बनाता है। आम बजट के दिन बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्मों पर नजर डालते हैं, जिनके बजट की वजह से उनका निर्माण चुनौतियों और रोमांच से भरा रहा।

जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने दी चिरंजीवी को बधाई, रैपर राजा कुमारी...

मुंबई, 1 फरवरी (आईएएनएस)। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर परिवार से जुड़ी एक खुशखबरी साझा की। पोस्ट देखते ही फैंस और सेलेब्स कमेंट्स कर बधाई देने लगे। इस कड़ी में जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने भी इस मौके पर चिरंजीवी और उनके परिवार को शुभकामनाएं दी। इसके अलावा, अमेरिकी रैपर और सिंगर राजा कुमारी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'ये अब तक की सबसे अच्छी खबर है।'

खरी बात