‘शिवानी शिवाजी रॉय’ बनकर छाईं रानी मुखर्जी, पहले भी निभा चुकी हैं दमदार-सशक्त किरदार
मुंबई, 31 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिंग करियर के 30 साल पूरे कर लिए हैं। उनकी फ्रेंचाइजी 'मर्दानी 3' हाल ही में रिलीज हुई है, जिसमें कहानी के साथ ही उनके सशक्त किरदार शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में दमदार एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। इस किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा है। हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है, बल्कि रानी पहले भी कई मजबूत और प्रेरणादायक रोल का चुनाव कर चुकी हैं।
ऋतिक रोशन के साथ जेट स्की पर निकलीं मां पिंकी, शेयर किया मजेदार पोस्ट
मुंबई, 31 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन भले ही लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन अक्सर वह सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सुर्खियां बटोरती हैं। उन्होंने शनिवार को ऋतिक के लिए एक मजेदार पोस्ट शेयर किया।
भूषण कुमार ने बताई ‘बॉर्डर 2’ की कास्टिंग, सनी देओल ने तुरंत भरी हामी,...
मुंबई, 31 जनवरी (आईएएनएस)। 23 जनवरी को रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। टी-सीरीज के प्रमुख और प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने फिल्म की कास्टिंग प्रक्रिया पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि सनी देओल ने फिल्म के लिए तुरंत हामी भर दी थी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी का फिल्म में चुनाव कैसे किया गया।
शाहरुख-गौरी की शादी की ‘वजह’ बनीं नीलम कोठारी, एक्ट्रेस ने खुद खोला सालों पुराना...
मुंबई, 31 जनवरी (आईएएनएस)। 80 और 90 के दशक में हिंदी सिनेमा में नीलम कोठारी ने इंडस्ट्री में कदम रखते ही सभी का दिल जीत लिया था, लेकिन बाद में वह ज्वैलरी डिजाइनिंग का बिजनेस करने लगीं। हाल ही में अभिनेत्री ने खुलासा करते हुए बताया कि शाहरुख और गौरी की आइकॉनिक लव स्टोरी में उनका भी बड़ा हाथ रहा है।
दिल्ली में निखरेगी एक्टिंग की प्रतिभा, अनुपम खेर के ‘एक्टर्स प्रिपेयर्स’ का हुआ आगाज
नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। देश-विदेश में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके अभिनेता अनुपम खेर ने दिल्ली में अपने अभिनय संस्थान 'एक्टर्स प्रिपेयर्स' का नया केंद्र शुरू कर दिया है। यह केंद्र सफदरगंज एन्क्लेव में खोला गया है, जिससे राजधानी में युवाओं को विश्वस्तरीय अभिनय प्रशिक्षण उपलब्ध होगा।
संस्थान सिर्फ उड़ान दे सकता है, ऊंचाई आपको खुद तय करनी होगी: अनुपम खेर
नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता अनुपम खेर ने अपने अभिनय संस्थान 'एक्टर्स प्रिपेयर्स' का नया केंद्र दिल्ली के सफदरगंज एन्क्लेव में शुरू कर दिया है। हाल ही में आईएएनएस के साथ खास बातचीत में अभिनेता ने बताया कि संस्थान छात्रों को बस शुरुआती उड़ान दे सकता है, लेकिन आगे का रास्ता उन्हें खुद तय करना होगा।
अहान ने फैंस से सवाल पूछते हुए कहा, क्या आपने बॉर्डर 2 देखी?
मुंबई, 31 जनवरी (आईएएनएस)। वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। निर्देशक अनुराग सिंह द्वारा बनाई गई यह फिल्म 1997 की क्लासिक 'बॉर्डर' की सीक्वल है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है।
टीवी में रिप्लेस होने का डर बना रहता है, यादगार काम से ही टिके...
नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता करण पटेल ने इंडियन टीवी इंडस्ट्री की तेज रफ्तार और निरंतर दबाव के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि छोटे पर्दे पर काम करने वाले एक्टर्स को हमेशा रिप्लेस होने का डर बना रहता है, क्योंकि इंडस्ट्री बहुत तेजी से आगे बढ़ती है और ब्रेक लेने की ज्यादा गुंजाइश नहीं देती।
विभूति जी हैं सबसे बड़े ‘गॉसिपमशीन’, अंगूरी भाभी ने आसिफ शेख को दिया खास...
मुंबई, 31 जनवरी (आईएएनएस)। लोकप्रिय टीवी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' से घर-घर में अंगूर भाभी के नाम से मशहूर अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने अपने सह-कलाकारों के साथ बिताए मजेदार पलों को याद किया।
उर्फी जावेद ने धर्म बदलने की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं नास्तिक हूं
मुंबई, 31 जनवरी (आईएएनएस)। मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और अभिनेत्री उर्फी जावेद इन दिनों 'एमटीवी स्पिलट्सविला एक्स-6' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर विराम लगाया।

