रकुल प्रीत के लिए जैकी भगनानी का उमड़ा प्यार, कहा- “तुम मेरी ताकत और...
मुंबई, 21 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्मी दुनिया में रिश्तों को लेकर चर्चा होना आम बात है, लेकिन आमतौर पर देखा गया है कि अभिनेत्रियां अपने से उम्र में बड़े निर्माताओं से विवाह करती हैं। हमउम्र निर्माता के साथ शादी के उदाहरण अपेक्षाकृत कम देखने को मिलते हैं। ऐसे में जैकी भगनानी और रकुल प्रीत की जोड़ी खास है। दोनों न केवल हमउम्र हैं, बल्कि आपसी समझ, भरोसे और सहयोग के आधार पर उन्होंने अपने रिश्ते को मजबूत बनाया है।
हीरो बनने का सपना टूटा तो खलनायक बनकर चमके, डॉन’ का नारंग बनकर कमल...
मुंबई, 21 फरवरी (आईएएनएस)। कहते हैं कि किस्मत में जो लिखा होता है, वह देर-सवेर मिल ही जाता है और ऐसा लम्हा हर किसी की जिंदगी में आता है। हिंदी सिनेमा में हीरो बनकर पर्दे पर चमकने वाला सपना हर कोई लेकर आता है। एक्टर कमल कपूर हीरो बनना चाहते थे लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
जैकी श्रॉफ ने पुण्यतिथि पर नूतन को किया याद, अभिनेत्री के पुराने गाने के...
मुंबई, 21 फरवरी (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में 'सीमा', 'सुजाता', 'बंदिनी', और 'मैं तुलसी तेरे आंगन की' जैसी महिला-केंद्रित फिल्मों में काम कर दर्शकों के दिलों में अपनी खास पहचान रखने वाली अभिनेत्री नूतन की शनिवार को पुण्यतिथि है। इस मौके पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी।
‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर बोले राम गोपाल यादव, लोकप्रियता के लिए कुछ...
मैनपुरी, 21 फरवरी (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव ने बहुप्रतीक्षित फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दुनिया में ऐसी कई तरह की बातें होती रहती हैं।
‘एक्यूज्ड’ का दमदार टीजर आउट, क्या डॉक्टर गीतिका बचा पाएंगी अपना सम्मान?
मुंबई, 21 फरवरी (आईएएनएस)। नेटफ्लिक्स ने फरवरी की शुरुआत में अपने आगामी प्रोजेक्ट की घोषणा की थी, जिसमें एक नाम अभिनेत्री कोंकणा सेन की सस्पेंस-थ्रिलर ड्रामा फिल्म 'एक्यूज्ड' भी थी। शनिवार को मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी कर दिया है। इसमें दिखाया गया है कि क्या होता है जब यकीन टूट जाता है और सोच असलियत को बदलने लगती है।
होली से पहले रिलीज होगा खेसारी का नया गाना ‘होली बाद आके’, मोशन पोस्टर...
मुंबई, 21 फरवरी (आईएएनएस)। होली का त्योहार भोजपुरी गानों के बिना अधूरा सा लगता है, जैसे मिठाई तो हो, लेकिन उनमें मिठास न हो। यह पर्व जैसे नजदीक आ रहा है, भोजपुरी के गाने भी रिलीज होने लगे हैं। ऐसे में लोकप्रिय अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव पीछे कैसे रह सकते हैं।
‘कोहरा 2’ में जयदीप अहलावत का कैमियो, बोले- सुदीप को मेरे बिना क्राइम ड्रामा...
मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। नेटफ्लिक्स के हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘कोहरा सीजन 2’ में जयदीप अहलावत का छोटा, लेकिन यादगार कैमियो दर्शकों के बीच खूब चर्चा में है। सुदीप शर्मा के निर्देशन में बने इस सीरीज में जयदीप ने रेलवे लाइनमैन का प्रभावशाली किरदार निभाया है।
‘बींदणी’ मेरे लिए सिर्फ शो नहीं, एक नया और चुनौतीपूर्ण सफर है: कुशाग्र दुआ
मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। टीवी इंडस्ट्री में हर शो में कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो दर्शकों का दिल तुरंत जीत लेते हैं, तो कुछ किरदार ऐसे भी होते हैं जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक किरदार अभिनेता कुशाग्र दुआ सन नियो पर प्रसारित होने वाले शो 'प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी' में निभा रहे हैं, जो एक ग्रे शेड रोल है। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से अपनी भूमिका के बारे में खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री, फेम, सोशल मीडिया और अपनी सोच को भी बेहद सरल शब्दों में सामने रखा।
‘सात फेरे रिश्ता बनाते हैं, अधिकार नहीं’, दिव्या दत्ता की ‘चिरैया’ ने छेड़ी एक...
मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री दिव्या दत्ता अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास पहचान रखती हैं। शुक्रवार को उनकी आगामी सीरीज 'चिरैया' का टीजर जारी कर दिया गया है। यह सीरीज भारतीय समाज में छिपे एक बड़े और आम अन्याय पर सवाल उठाती है।
भाग्यश्री ने फैंस से सवाल पूछते हुए किया खास पोस्ट, अभिनेत्री मृणाल ने किया...
मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री भाग्यश्री फैंस के बीच अपनी खास पहचान के लिए जानी जाती हैं। वे फैंस से कनेक्ट रहने के लिए अक्सर पोस्ट करती रहती हैं। अभिनेत्री ने शुक्रवार को फैंस से सवाल पूछते हुए पोस्ट किया।

