शादी की 19वीं सालगिरह, पत्नी संयुक्ता पर मनीष पॉल ने लुटाया प्यार
मुंबई, 29 जनवरी (आईएएनएस)। टेलीविजन होस्ट और अभिनेता मनीष पॉल ने गुरुवार को पत्नी संयुक्ता पॉल के साथ शादी की 19वीं सालगिरह मनाई। वर्षों के प्यार, साथ और अटूट भरोसे का जश्न मनाते हुए मनीष पॉल ने सोशल मीडिया पर पत्नी के नाम एक भावुक नोट के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी पोस्ट कीं।
भारत रंग महोत्सव में गूंजेगा पंकज त्रिपाठी का नाटक ‘लाइलाज’, अभिनेता बोले- ‘यह सपने...
मुंबई, 29 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय रंगमंच की दुनिया में भारत रंग महोत्सव का नाम बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है। यह महोत्सव न केवल नाट्य कलाकारों के लिए एक बड़ा मंच है, बल्कि थिएटर से जुड़े लोगों के लिए एक सपने जैसा है। हर साल देश-विदेश के चुनिंदा नाटक यहां प्रस्तुत किए जाते हैं। ऐसे प्रतिष्ठित मंच पर किसी नाटक का चुना जाना किसी भी कलाकार के लिए गर्व से भरा पल होता है। इसी कड़ी में अभिनेता पंकज त्रिपाठी का नाटक 'लाइलाज' 25वें भारत रंग महोत्सव के लिए चुना गया है, जिसे लेकर अभिनेता बेहद खुश हैं।
‘द बंगाल फाइल्स’ के विरोध और चुनौतियों पर विवेक रंजन अग्निहोत्री बोले, सच दिखाना...
मुंबई, 29 जनवरी (आईएएनएस)। संवेदनशील और गंभीर मुद्दों पर फिल्में निर्माण के लिए मशहूर निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' की मेकिंग जर्नी बेहद चुनौतीपूर्ण रही। शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले प्रोडक्शन डिजाइनर रजत पोद्दार का अचानक निधन हो या फिल्म को रिलीज के दौरान भारी विरोध, धमकियां, कोलकाता में हमले और पश्चिम बंगाल में अनऑफिशियल बैन, इन सबका सामना तक करना पड़ा।
बेंगलुरु में अभिनेता मयूर पटेल की कार से हुआ एक्सीडेंट, नशे में गाड़ी चलाने...
बेंगलुरु, 29 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सैंडलवुड अभिनेता मयूर पटेल के खिलाफ नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर हुई एक मल्टी-व्हीकल एक्सीडेंट के बाद की गई, जिसमें चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
राजेश खन्ना के गाने को अजित पवार ने किया था जमकर इन्जॉय, सिंगर राहुल...
मुंबई, 29 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख अजित पवार के निधन से पूरा देश स्तब्ध है। गुरुवार को उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी मौत पर सिंगर राहुल वैद्य ने 6 दिसंबर के अपने उस इवेंट को याद किया, जिसमें उन्होंने अजित पवार से आखिरी मुलाकात की थी। इस कार्यक्रम में अजित पवार ने राजेश खन्ना के गाने 'ओ मेरे दिल के चैन' को खूब इन्जॉय किया था।
सुभाष घई ने राष्ट्रपति मुर्मु से मुलाकात को बताया प्रेरणादायक अनुभव, कहा, ‘हर बच्चे...
मुंबई, 29 जनवरी (आईएएनएस)। मशहूर फिल्म निर्माता सुभाष घई ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस मुलाकात को उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे प्रेरणादायक पलों में से एक बताया।
संजय कपूर की अरबों की संपत्ति पर घमासान, मां रानी कपूर की याचिका पर...
नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की संपत्ति और पारिवारिक विरासत को लेकर चल रहा विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। उनके निधन के बाद परिवार में इस अरबों की संपत्ति को लेकर तीन धड़ों में विवाद शुरू हो गया था। गुरुवार को संजय कपूर की मां रानी कपूर की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।
करण पटेल ने बताया डेली शोज से ब्रेक लेने की वजह, बोले-मैं भूल गया...
मुंबई, 29 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय टेलीविजन की दुनिया बाहर से जितनी चमकदार दिखती है, अंदर से उतनी ही मेहनत और थकान से भरी होती है। कलाकारों की जिंदगी कैमरे के सामने मुस्कान से भरी दिखती है, लेकिन पर्दे के पीछे उनकी दिनचर्या बेहद कड़ी होती है। इस बीच लोकप्रिय अभिनेता करण पटेल ने डेली शोज से कुछ समय के लिए दूरी बनाने के फैसले पर आईएएनएस से खुलकर बात की।
16 साल बाद भी वही मोहब्बत, रोया के नाम अदनान सामी का प्यार भरा...
मुंबई, 29 जनवरी (आईएएनएस)। गायक और संगीतकार अदनान सामी ने पत्नी रोया सामी खान के साथ 16 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाला पोस्ट किया। उन्होंने रोया को अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत तोहफा बताया। अदनान ने लिखा कि 16 साल पहले जब रोया ने उन्हें 'हां' कहा था, तब से उनकी जिंदगी को असली मकसद और सुकून मिलना शुरू हुआ।
नस्लीय टिप्पणी, संघर्ष और शोर-शराबा, जब ‘बिग ब्रदर’ का खिताब जीतकर शिल्पा ने विदेश...
मुंबई, 28 जनवरी (आईएएनएस)। आज से 19 साल पहले 29 जनवरी 2007 का दिन भारतीय मनोरंजन जगत के साथ ही पूरे देश के लिए ऐतिहासिक रहा, जब एक भारतीय अभिनेत्री ने विदेशी मंच पर संघर्ष, धैर्य और गरिमा से जीत हासिल की। इसी दिन अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने ब्रिटेन के रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' का खिताब जीतकर भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया था।

