सोशल मीडिया पर परेशान करने वाले लोगों से कैसे निपटें?, गजराज राव ने पूछा...

मुंबई, 12 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता गजराज राव ने सोशल मीडिया पर अनचाहे और परेशान करने वाले यूजर्स को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए पूछा कि ऐसे लोगों से कैसे निपटा जाए और क्या इनके लिए कोई समाधान नहीं है?

बतौर निर्माता ‘डोंट बी शाय’ को लेकर नर्वस महसूस कर रहीं आलिया भट्ट

मुंबई, 12 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रोड्यूस आगामी फिल्म 'डोंट बी शाई' को लेकर सुर्खियों में चल रही हैं। अभिनेत्री ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान बताया कि वह फिल्म के साथ चार नए एक्टर्स और एक डेब्यूटेंट डायरेक्टर को इंट्रोड्यूस करने को लेकर ज्यादा नर्वस हैं।

शादी की सालगिरह पर पति रवि दुबे की याद में इमोशनल हुईं लिलेट दुबे,...

मुंबई, 12 सितंबर (आईएएनएस)। 'जुबेदा,' 'कल हो ना हो' और 'चलते चलते' समेत कई फिल्मों में काम कर अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री लिलेट दुबे ने शनिवार को अपनी शादी की सालगिरह पर अपने गुजरे हुए पति रवि दुबे को याद किया।

‘सिस्टर्स गोल’, करीना कपूर ने रीक्रिएट किया बहन करिश्मा का आइकॉनिक ‘जुबैदा’ लुक

मुंबई, 12 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'दायरा' के प्रमोशन के दौरान बहन करिश्मा कपूर के यादगार फैशन मोमेंट को रीक्रिएट किया। दरअसल, अभिनेत्री ने बहन करिश्मा कपूर के 'जुबैदा' लुक को रीक्रिए किया।

अभिनेत्री अमीषा पटेल की मां के घर से गहने चोरी, पुलिस ने घरेलू सहायिका...

मुंबई, 12 सितंबर (आईएएनएस)। मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री अमीषा पटेल के माता-पिता के चर्चगेट स्थित फ्लैट से 5 लाख रुपए के सोने और हीरे के गहने चुराने के आरोप में पालघर की 40 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। वह कथित तौर पर करीब डेढ़ साल से अमीषा पटेल की मां आशा पटेल के घर में घरेलू सहायिका के तौर पर काम कर रही थी।

बर्थडे स्पेशल: ‘कसम से’ फेम अभिनेत्री प्राची देसाई, टेलीविजन से बॉलीवुड तक बनाई खास...

मुंबई, 11 सितंबर (आईएएनएस)। हिंदी फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक प्राची देसाई का जन्म 12 सितंबर 1988 को गुजरात के सूरत में हुआ था। उनके पिता का नाम निरंजन देसाई है, जो कि पेशे से कॉलेज प्रोफेसर हैं और मां का नाम अमिता देसाई है। वहीं, उनकी एक बहन भी है, जिनका नाम ईशा देसाई है।

‘जगधात्री’ में एसीपी गीता बनकर एंट्री लेंगी मोना वासु, रुद्र के मर्डर मिस्ट्री में...

मुंबई, 11 सितंबर (आईएएनएस)। जी टीवी के पॉपुलर शो 'जगधात्री' की कहानी में अब एक नया और दिलचस्प मोड़ आने वाला है। एक्ट्रेस मोना वासु शो में एसीपी गीता के किरदार में एंट्री करने जा रही हैं। उनकी एंट्री ऐसे समय में हो रही है, जब जगधात्री खुद एक बड़ी मुश्किल में फंस चुकी है और उस पर रुद्र की हत्या का आरोप है।

पुनीत इस्सर बर्थडे स्पेशल: जब एक मुक्के से छिन गया काम, फिर ‘दुर्योधन’ बनकर...

नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा और टीवी की दुनिया में कुछ ऐसे कलाकार भी हैं, जिन्हें उनके असली नाम के बजाय किरदार के नाम से याद किया जाता है। अभिनेता पुनीत इस्सर भी ऐसे ही कलाकार हैं। 12 सितंबर को जन्मे पुनीत इस्सर ने फिल्मों से लेकर टेलीविजन तक लंबी पारी खेली है। हालांकि, उनकी जिंदगी का सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा।

‘हैवान’ फिल्म देखकर निराश हुए दर्शक, बोले-प्रियदर्शन से ऐसी उम्मीद नहीं थी

मुंबई, 11 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर क्राइम थ्रिलर फिल्म 'हैवान' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर पहले से काफी क्रेज देखने को मिल रहा था, लेकिन सिनेमाघरों से लौटे दर्शकों की प्रतिक्रिया कुछ और ही देखने को मिली। फिल्म देखकर लौटे ज्यादातर दर्शक काफी निराश नजर आए। उनका कहना है कि रिलीज से पहले जिस तरह से इसको लेकर क्रेज दिखाया गया था। फिल्म इससे बिल्कुल अलग है।

‘काम मिलना सिर्फ शुरुआत है, टिके रहने की कोई गारंटी नहीं’, कुशाल आहूजा ने...

मुंबई, 11 सितंबर (आईएएनएस)। टीवी एक्टर कुशाल आहूजा ने 'झनक' शो से घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाई। आईएएनएस के साथ खास बातचीत में उन्होंने इंडस्ट्री में बने रहने की चुनौती पर बात की। उन्होंने बताया कि किसी कलाकार के लिए पहला मौका मिलना जितना जरूरी है, उससे कहीं ज्यादा मुश्किल लंबे समय तक इस इंडस्ट्री में बने रहना है। यहां किसी भी कलाकार के भविष्य को लेकर कोई पक्की गारंटी नहीं होती।

खरी बात