Saturday, August 2, 2025
Advertisement

मनोरंजन

निर्देशक प्रेम कुमार ने बताया, विजय सेतुपति-तृषा कृष्णन स्टारर ’96’ का बॉलीवुड कनेक्शन

चेन्नई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। निर्देशक प्रेम कुमार स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसडब्ल्यूए) के भारतीय स्क्रीनराइटर्स कॉन्फ्रेंस (आईएससी) के सातवें संस्करण में शामिल हुए, जिसमें उन्होंने बताया कि अभिनेता विजय सेतुपति और तृषा कृष्णन स्टारर सुपरहिट तमिल फिल्म '96' मूल रूप से हिंदी सिनेमा के लिए लिखी गई थी।

अलीजेह के बाद भांजे अयान अग्निहोत्री को सलमान खान करेंगे प्रमोट

मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। भांजी अलीजेह को उनकी पहली फिल्म ‘फर्रे’ के लिए प्रमोट करने के बाद सलमान खान अब अपने भांजे अयान अग्निहोत्री के लिए आगे आए हैं। गायक, संगीतकार और रैपर के रूप में ‘यूनिवर्सल लॉज’ के साथ शुरुआत के लिए तैयार अयान के ट्रैक को सलमान दुबई में लॉन्च करेंगे।

इब्राहिम और खुशी स्टारर ‘नादानियां’ का ‘गलतफहमी’ गाना आउट

मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की फिल्म ‘नादानियां’ के निर्माताओं ने इसका दूसरा ट्रैक ‘गलतफहमी’ रिलीज कर दिया है। फिल्म का नया गाना प्यार के बीच आने वाली मुश्किलों को दिखाता है।

कॉमेडी सीरीज ‘दुपहिया’ में साथ नजर आएंगे गजराज और रेणुका, ‘धड़कपुर’ की दुनिया से...

मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। छोटे शहर की अनूठी कहानी को मजेदार अंदाज में पेश करती वेब सीरीज ‘दुपहिया’ प्राइम वीडियो पर रिलीज के लिए तैयार है। सीरीज में अभिनेता गजराज राव और रेणुका शहाणे दर्शकों को साथ में हंसाते नजर आएंगे।

अश्लील जोक्स विवाद : समय रैना के वर्चुअली पेश होने की अपील को साइबर...

मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर समय रैना की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। रैना ने महाराष्ट्र साइबर से गुजारिश की कि उनका बयान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लिया जाए। हालांकि, साइबर सेल ने इसे अस्वीकर कर दिया है।

एक ही फ्रेम में कैद हुए ऋतिक, टाइगर और वाणी, सिद्धार्थ आनंद ने दिखाई...

मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस )। साल 2019 में रिलीज हुई एक्शन फिल्म ‘वॉर’ के कलाकार एक बार फिर से साथ नजर आए। फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने सोशल मीडिया पर वॉर रीयूनियन की तस्वीरें शेयर कर प्रशंसकों को झलक दिखाई, जिसमें ऋतिक रोशन के साथ अन्य कलाकार एक ही फ्रेम में नजर आए।

‘छावा’ से पहले भारतीय इतिहास पर बन चुकी हैं ‘पद्मावत’ समेत ये फिल्में, विवादों...

मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस) । संभाजी महाराज की वीरता को पर्दे पर उतारती फिल्म ‘छावा’ का सिनेमाघरों में जादू जारी है। विवादों से नाता जुड़ने के बावजूद फिल्म तीन दिनों में ही 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो चुकी है। ये कोई पहली फिल्म नहीं है जो विवादों में रहने के बावजूद बड़े पर्दे पर छा गई। इस लिस्ट में 2018 की पद्मावत और 2008 की जोधा अकबर का नाम भी जुड़ा हुआ है। विरोध क्रिएटिव लिबर्टी के नाम पर विषय वस्तु से छेड़छाड़ को लेकर होता रहा है।

बाफ्टा 2025: बाफ्टा से चूकी ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’, बेस्ट फिल्म बनी ‘कॉन्क्लेव’

लंदन, 17 फरवरी (आईएएनएस)। ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार 2025 का परिणाम आ चुका है। 78वां पुरस्कार समारोह लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित हुआ, जिसमें ‘कॉन्क्लेव’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए पुरस्कार मिला।

सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, ‘जहीर इकबाल उनके धैर्य की परीक्षा लेते हैं’

मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट या फिर रील्स जरूर शेयर करते हैं। फैंस भी उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक और मजेदार नोकझोंक का वीडियो शेयर किया।

भाई की शादी के बाद काम पर लौटीं प्रियंका चोपड़ा

मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मुंबई में अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। अब ऐसा लगता है कि वह वापस अपने काम पर लौट आई हैं। शादी में उनके साथ उनके पति निक जोनास और ससुराल वाले भी थे।

खरी बात