उत्तर बनाम दक्षिण बहस से थक चुका हूं, भाषा नहीं, कहानी और काम मायने...
मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। अभिनेता बोमन ईरानी की फिल्म ‘पेड्डी’ सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। फिल्म को लेकर उत्साहित अभिनेता प्रमोशन में व्यस्त भी हैं। इस बीच उन्होंने साउथ बनाम उत्तर सिनेमा की बहस पर अपनी राय रखी। अभिनेता का स्पष्ट तौर पर मानना है कि हम सब भारतीय हैं और इंडस्ट्री में भाषा नहीं बल्कि कहानी और काम मायने रखता है।
पैपराजी की हरकत पर नाराज हुए सलमान खान, सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर दी...
मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। अभिनेता सलमान खान ने मंगलवार को अस्पताल में पैपराजी के व्यवहार और प्राइवेसी को लेकर नाराजगी जताई थी। वहीं, बुधवार को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए पैपराजी के रवैये पर अपनी गहरी निराशा जाहिर की। दरअसल, अभिनेता ने बुधवार सुबह लगातार चार पोस्ट किए, जिनमें उन्होंने पैपराजी को समझाने के लिए एक खास नोट लिखा।
विवेक दहिया बनेंगे दिव्य शक्तियों वाले इस्त्रीवाले, बोले- ‘ऐसा किरदार करने के बारे में...
मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। टीवी की दुनिया में अपनी दमदार एक्टिंग और अलग-अलग किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता विवेक दहिया अब एक बिल्कुल नए और अनोखे अंदाज में दर्शकों के सामने आने वाले हैं। विवेक जल्द ही नई सीरीज 'सुपरहीरो इस्त्रीवाला' में नजर आएंगे। इसमें वह एक साधारण इस्त्री करने वाले व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं।
रजनीश दुग्गल का नया माइक्रो-ड्रामा ‘भुला दिया तुझे’ जल्द होगा रिलीज, बोले- ‘यह कहानी...
मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। मनोरंजन की दुनिया में इन दिनों माइक्रो-ड्रामा का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसी बीच अभिनेता रजनीश दुग्गल भी अब एक नए माइक्रो-ड्रामा 'भुला दिया तुझे' के जरिए दर्शकों के सामने आने वाले हैं।
‘मीतू पंजाबी’ बनकर छाईं आकांक्षा पुरी, बोलीं-इंस्पेक्टर अविनाश 2 का यह रोल मेरे लिए...
मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों क्राइम और एक्शन से भरपूर वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश 2' चर्चा में बनी हुई है। इस सीरीज में अभिनेत्री अकांक्षा पुरी 'मीतू पंजाबी' नाम की एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं, जो पहले डांसर होती है और बाद में पुलिस की मुखबिर बन जाती है।
अनिल कपूर और सुनीता कपूर की शादी के 42 साल पूरे, एक्टर ने शेयर...
मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। अभिनेता अनिल कपूर मंगलवार को पत्नी सुनीता के साथ शादी की 42वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ अपनी कुछ यादगार तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें उनके साथ बिताए गए पल और शादी की खूबसूरत झलक शामिल है। अनिल कपूर ने पत्नी के लिए खास नोट लिखा।
‘कॉकटेल 2’ का नया गाना ‘मासूका’ रिलीज, गाने में दिखी कृति सेनन और शाहिद...
मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। अभिनेता शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'कॉकटेल-2' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह बना हुआ है। मंगलवार को मेकर्स ने नया गाना 'मासूका' जारी कर दिया है।
कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा पहली बार साथ आएंगे नजर, ‘वाइब’ से एक्ट्रेस लंबे...
मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू और अभिनेत्री प्रीति जिंटा जल्द ही फिल्म 'वाइब' में पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म एक्शन और कॉमेडी से भरपूर होगी, जिसमें दोस्ती, रोमांच और मुश्किल हालात के बीच जिंदगी की जंग को मजेदार अंदाज में दिखाया जाएगा।
इरफान खान की ‘हिंदी मीडियम’ के नौ साल पूरे, मेकर्स ने शेयर किया आइकॉनिक...
मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय और सामाजिक-व्यंग्य फिल्म 'हिंदी मीडियम' ने अपनी रिलीज के नौ साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर मंगलवार को मेकर्स ने फिल्म से जुड़ी यादों को ताजा किया।
लगातार सीखना और जमीन से जुड़े रहना ही असली विकास : सई मांजरेकर
मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सई मांजरेकर फिल्ममेकर महेश मांजरेकर की बेटी हैं और धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपना नाम बना रही हैं। सई का मानना है कि भले ही उनके पिता इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं, लेकिन आने वाले समय में केवल अनुशासन, काम के प्रति लगन और कड़ी मेहनत ही उनकी सफलता की पूंजी होगी।

