करणवीर बोहरा ने पिता को याद करते हुए दी श्रद्धांजलि, कहा- मुझे गर्व है...
मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। कहते हैं कि समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता है, जहां होली के पावन पर्व पर हर कोई खुशियों से झूम रहा है, वहीं टेलीविजन जगत के मशहूर अभिनेता करणवीर बोहरा के लिए आज का दिन बेहद भावुक और यादों से भरा रहा।
मिडिल ईस्ट तनाव का असर: टल गई यश की ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट
मुंबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित एक्शन-ड्रामा 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' ग्लोबल रिलीज को टाल दिया गया है। मेकर्स ने बुधवार को आधिकारिक घोषणा की कि फिल्म अब 4 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
राधिका मदान की एक्टिंग के मुरीद हुए अक्षय कुमार; बोले- इनकी वजह से मेरी...
मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड के अभिनेता अक्षय कुमार ने राधिका मदान को अपना सबसे पसंदीदा सह-कलाकार बताया। उनका कहना है कि अभिनेत्री से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उनके साथ काम करने से खुद की परफॉर्मेंस भी बेहतर हो जाती है।
‘नदिया के पार’ की गुंजा ने फिर छेड़ा होली का राग, ‘जोगी जी धीरे-धीरे’...
मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। होली का पर्व आते ही बॉलीवुड के कई पुराने गाने फिर से सुर्खियां बटोरने लगते हैं। इन्हीं में से एक सदाबहार गाना 'जोगी जी धीरे धीरे'। इस गाने पर अभिनेत्री साधना सिंह और सचिन पिलगांवकर ने मिलकर शानदार अभिनय किया था। वहीं, इसका गाना आज भी हर घर, मोहल्ले और महोत्सव में बजता है और लोगों को मस्ती से भर देता है।
अक्षय कुमार के शो में अनिल कपूर का खुलासा, बताया- ‘वेलकम’ की पेंटिंग में...
मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा की क्लासिक कॉमेडी फिल्म 'वेलकम' में मजनू भाई (अनिल कपूर) द्वारा बनाई गई पेंटिंग आज भी सोशल मीडिया पर मीम्स के रूप में बेहद लोकप्रिय है। हालांकि, हंसी-मजाक से इतर इस पेंटिंग के पीछे एक गहरा दर्शन (फिलॉसफी) छिपा है, जिसका खुलासा खुद अनिल कपूर ने किया है।
पुराने दौर की यादें होंगी ताजा, अनुपम खेर ने ‘सारांश’ के सीक्वल को लेकर...
मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता अनुपम खेर आज भी अपने शानदार अभिनय से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। अभिनेता ने संकेत दिया है कि उनकी डेब्यू फिल्म 'सारांश' का सीक्वल यानी 'सारांश 2' जल्द ही बन सकता है और पर्दे पर आ सकता है।
जर्नलिज्म छोड़ अभिनय में बनाई पहचान, साउथ ही नहीं बॉलीवुड में भी श्रद्धा दास...
मुंबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री में कई कलाकार ऐसे हैं, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों से आकर अभिनय की दुनिया में नाम कमाया है। ऐसी ही एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं श्रद्धा दास, जिन्होंने पत्रकारिता की डिग्री हासिल की, लेकिन किस्मत उन्हें एक्टिंग की ओर ले आई।
दुबई से सुरक्षित सोनल चौहान की वतन वापसी, भारत लौटकर जताया अधिकारियों का आभार
मुंबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनल चौहान दुबई से सुरक्षित भारत लौट आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वतन वापसी की खुशी जताई और पिछले कुछ दिनों के मुश्किल समय का जिक्र किया।
होली के दिन शुरू हुई थी ‘द लास्ट कलर’ की यात्रा, विकास खन्ना ने...
मुंबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। लेखक-निर्देशक और कुक विकास खन्ना ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया कि उनकी फिल्म ‘द लास्ट कलर’ की शुरुआत साल 2011 में होली के दिन वृंदावन से हुई थी। उस दिन रंगों से भरे त्योहार के बीच उन्होंने विधवाओं को सफेद कपड़ों में चुपचाप बैठे देखा और इसी दृश्य ने उन्हें पिंच किया था।
रवीना टंडन से लेकर शबाना आजमी-जावेद अख्तर तक, सितारों ने दोस्तों संग मनाया जश्न
मुंबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। होली का त्योहार हर साल की तरह इस बार भी देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारों तक, सभी रंगों के इस त्योहार में रंगे नजर आए। सोशल मीडिया पर भी सेलेब्स की होली सेलिब्रेशन की झलकियां छाई रहीं।




