मध्य पूर्व के हालात देख सुनील लहरी का छलका दर्द, बोले-चंद लोगों के अहंकार...
मुंबई, 9 मार्च (आईएएनएस)। रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता सुनील लहरी ने मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध और दुनिया भर में फैली अशांति को देखते हुए गहरा दुख जाहिर किया। अभिनेता ने सोमवार को एक वीडियो के जरिए शांति की अपील की।
सतीश कौशिक की पुण्यतिथि पर जैकी श्रॉफ ने दी नम आंखों से श्रद्धांजलि
नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता व निर्देशक सतीश कौशिक आज भले ही हमारे बीच मौजूद नहीं है, लेकिन वे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों में खास पहचान रखते हैं। सोमवार को उनकी पुण्यतिथि है। इस मौके पर उनके करीबी दोस्त और उनके सह-कलाकार जैकी श्रॉफ ने उन्हें याद किया।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप : शानदार जीत पर सितारों ने दी टीम इंडिया को...
मुंबई, 8 मार्च (आईएएनएस)। गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक फाइनल में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पल साबित हुई, क्योंकि टीम ने दमदार प्रदर्शन के साथ विश्व कप ट्रॉफी घर ले आई है। इस शानदार जीत पर फिल्म जगत के तमाम सितारों ने टीम इंडिया को ढेरों बधाइयां दीं।
अजय देवगन और अक्षय कुमार समेत कई सितारों ने टी20 विश्व कप जीतने पर...
मुंबई, 8 मार्च (आईएएनएस) भारत ने तीसरी बार टी20 विश्व कप जीतकर एक बार फिर इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर क्रिकेट जगत समेत सभी प्रशंसकों को खुशी से झूमने पर मजबूर कर दिया।
‘तुम जैसी हो, वैसी ही काफी हो…’ विमेंस डे पर रश्मिका मंदाना ने महिलाओं...
मुंबई, 8 मार्च (आईएएनएस)। आम जन के साथ ही फिल्म जगत के तमाम सितारे भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का जश्न मना रहे हैं। इसी कड़ी में कंगना रनौत, नीना गुप्ता, हेमा मालिनी के साथ ही रश्मिका मंदाना ने भी महिलाओं को खास अंदाज में इस खास दिन की शुभकामनाएं दीं। श्रीवल्ली फेम अभिनेत्री ने महिलाओं को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मैसेज देते हुए कहा कि तुम जैसी हो, वैसी ही काफी हो।
खाना बनाने की कला हमेशा विकसित होती रहती है : विकास खन्ना
मुंबई, 8 मार्च (आईएएनएस) । सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना का मानना है कि पश्चिमी देशों में भारतीय खाना अब एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। हाल ही में 'मास्टरशेफ इंडिया' के 9वें सीजन के फिनाले शूट के दौरान उन्होंने कहा कि खाना बनाने की कला कभी रुकती नहीं, बल्कि हमेशा विकसित होती रहती है।
रीमा कागती से जोया अख्तर तक; फीमेल डायरेक्टर्स जिन्होंने सिनेमा जगत को बनाया संवेदनशील...
मुंबई, 8 मार्च (आईएएनएस)। कहते हैं कि सफल पुरुष के पीछे एक महिला का हाथ होता है, लेकिन बॉलीवुड में सफल फिल्मों के पीछे महिलाओं का हाथ न केवल सहारा दे रहा है, बल्कि कहानी को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है। पुरुष-प्रधान इंडस्ट्री में ये महिला फिल्म निर्माता अपनी संवेदनशीलता, साहस और क्रिएटिविटी से समाज के मुद्दों को पर्दे पर ला रही हैं, दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर रही हैं और सफलता के नए मानक गढ़ रही हैं।
मजबूत कहानी, दमदार संवाद … सिनेमा जगत की मजबूत लेखिकाएं, जो कलम की धार...
मुंबई, 8 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की भूमिका सिर्फ अभिनय तक सीमित नहीं है, बल्कि वे कहानियों को गढ़ने, पर्दे पर जीवंत करने और दर्शकों को लेखन के रूप में खास तोहफा देकर भी कमाल कर रही हैं। खास बात है कि ये लिस्ट काफी लंबी है। इसमें मेघना गुलजार से लेकर गौरी समेत कई मजबूत लेखिकाओं के नाम शामिल हैं, जो अपनी कलम की धार से फिल्मों में जान डाल रही हैं।
जब साहिर के बोलों ने छू लिया मोहम्मद रफी का दिल, ‘बाबुल की दुआएं’...
मुंबई, 7 मार्च (आईएएनएस)। 8 मार्च के दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, जो महिलाओं की उपलब्धियों और संघर्ष को सम्मान देता है, वहीं दूसरी ओर हिंदी सिनेमा के महान शायर और गीतकार साहिर लुधियानवी की जयंती भी है। साहिर ने अपनी कलम से समाज के दर्द, प्रेम, विद्रोह और मानवीय भावनाओं को अमर कर दिया। उनकी शायरी और गीत आज भी दिलों में जिंदा हैं। लेकिन सबसे दिल छू लेने वाली बात यह है कि उनके एक गीत को गाते वक्त महान गायक मोहम्मद रफी भी रो पड़े थे।
नौकरी के लिए भटकने से अमर गीतकार तक की यात्रा, संघर्षों के बाद सिनेमा...
मुंबई, 7 मार्च (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा जगत के कई सितारे ऐसे रहे, जो भले ही आज इस दुनिया में न हों, मगर उनकी रचनाएं हमेशा प्रशंसकों के बीच जिंदा रहेंगी। फैज और फिराक जैसे शायरों के दौर में उनकी तल्खी और विद्रोह अलग अंदाज में उभरे। वे आम जनता के शायर बने। जी हां, यहां बात हो रही है साहिर लुधियानवी की।


