करण जौहर सोशल मीडिया से पहले के दिनों को याद कर भावुक हुए, साझा...
मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। करण जौहर सोशल मीडिया से पहले के दौर को याद करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म निर्माता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया के आने से पहले की जिंदगी को याद किया।
तान्या मित्तल ने कहा- ‘मां है ना’ में मां के साथ बिताया खास समय,...
मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। जी5 अपने आगामी रियलिटी शो ‘मां है ना’ का प्रीमियर करने के लिए तैयार है, जिसे शिल्पा शेट्टी होस्ट करेंगी।
सोनल चौहान बर्थडे स्पेशल: इमरान हाशमी के अपोजिट ‘जन्नत’ से डेब्यू, फिर तमिल-तेलुगू फिल्मों...
मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड की ग्लैमरस और खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार सोनल चौहान का जन्मदिन 16 मई को है। उनका जन्म 16 मई 1985 को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुआ था। रॉयल बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने वाली सोनल ने अपनी खूबसूरती और मेहनत के दम पर मॉडलिंग से लेकर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा तक अपनी अलग पहचान बनाई है। हालांकि, वह सिर्फ अपनी फिल्मों ही नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप्स को लेकर भी कई बार चर्चा में रह चुकी हैं।
फिल्म देखने के बाद खुलकर हंसीं आयुष्मान खुराना की मां, अभिनेता ने शेयर किया...
मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। अभिनेता आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित एक बेहतरीन कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में रोमांस, गलतफहमियों और हंसी-मजाक का एक अनोखा मिश्रण दिखाया गया है।
अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर रिलीज, ‘तू मरता क्यों...
मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का शुक्रवार को टीजर रिलीज कर दिया गया है। यह 'वेलकम' फिल्म फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है, जिसमें पुराने कई सारे सितारे नजर दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे।
आखिरी सवाल: साहसी सिनेमा की दमदार मिसाल, बेधड़क सवालों से झकझोरती फिल्म
मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। **** (चार स्टार)कुछ फिल्में सिर्फ मनोरंजन करती हैं, कुछ सोचने पर मजबूर करती हैं, और फिर कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो तूफान की तरह आती हैं और पूरे देश को उन सवालों के सामने खड़ा कर देती हैं, जिनसे दशकों से बचने की कोशिश की जाती रही है। अभिजीत मोहन वरंग द्वारा निर्देशित और निखिल नंदा द्वारा निर्मित ‘आखिरी सवाल’ ऐसी ही एक दमदार राजनीतिक ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म दर्शकों को सहज महसूस कराने के लिए नहीं बनी, बल्कि उन्हें चुनौती देने, झकझोरने और क्रेडिट रोल खत्म होने के बाद भी सोचने पर मजबूर करने के लिए बनाई गई है।
राशा थडानी ने ‘श्रीनिवास मंगापुरम’ के अपने ‘पसंदीदा गाने’ ‘मंगा मंगा’ की मेकिंग को...
मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री राशा थडानी ने ‘मंगा मंगा’ गाने के मेकिंग का वीडियो साझा किया है। उन्होंने इसे अपना पसंदीदा गाना बताया है। अभिनेत्री फिल्म ‘श्रीनिवास मंगपुरम’ से तेलुगु सिनेमा में कदम भी रखने जा रही हैं।
माधुरी दीक्षित नेने 59 साल की हुईं, जैकी श्रॉफ ने ‘हमेशा खुश रहने’ की...
मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित शुक्रवार को 59 वर्ष की हो गईं। इस खास मौके पर उनके साथ कई फिल्मों में काम कर चुके दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अभिनेत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
‘पत्नी को जन्मदिन की शुभकामनाएं’, बैकग्राउंड में मराठी गीत के साथ डॉ. नेने ने...
मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। डॉ. श्रीराम नेने ने अपनी पत्नी माधुरी दीक्षित के जन्मदिन को खास बना दिया। उन्होंने एक भावुक वीडियो साझा किया, जिसमें दोनों के कई सालों के खूबसूरत और यादगार पल शामिल हैं।
मां बनने के बाद अभिनेत्रियों को क्यों नहीं मिलता काम, रुबीना दिलैक ने बताई...
मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। दुनिया का शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र हो जहां महिलाएं पुरुष के साथ कदम से कदम मिलाकर न चल रही हों, मगर अभिनेत्री रुबीना दिलैक का मानना है कि महिलाओं के साथ भेदभाव बरकरार है। अभिनेत्री ने मां बनने के बाद अभिनेत्रियों को काम न मिलने की वजह पर खुलकर बात की।

